एक्सप्लोरर

Kawasaki Ninja 500: कावासाकी निंजा 500 का टीजर हुआ जारी, जल्द बाजार में हो सकती है लॉन्च

टीजर में बाइक निंजा 500 एसई प्रतीत होती है, जो शाइनी केआरटी कलर्स के साथ काफी आकर्षक लगती है. एसई वेरिएंट में 5-इंच टीएफटी डैशबोर्ड मिलता है.

Kawasaki Ninja 500 Teaser: आखिरी बार EICMA 2023 में देखी गई कावासाकी निंजा 500 को अब कंपनी के भारतीय सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में देखा गया है, और अब इसके जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. 

कावासाकी निंजा 500 इंजन

कावासाकी निंजा 500 एक लिक्विड-कूल्ड, 451cc, पैरेलल ट्विन इंजन से लैस है जो 9,000rpm पर 45.4hp की पॉवर और 6,000rpm पर 42.6Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. यह इंजन निंजा 400 पर बेस्ड है, लेकिन इसका स्ट्रोक लंबा है, और यह स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. 

हार्डवेयर

निंजा 400 की तरह, निंजा 500 का ट्रेलिस फ्रेम एक टेलीस्कोपिक फोर्क और एक प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन से लैस है. इसकी 785 मिमी की सीट की हाईट इसे अप्रिलिया आरएस 457 (800 मिमी) और केटीएम आरसी 390 (835 मिमी) की तुलना में छोटी हाईट की सवारों के लिए ज्यादा एक्सेप्टेबल बनाती है. इसके 14-लीटर टैंक को फुल करने के बाद, निंजा 500 का वजन 171 किलोग्राम है, जो आरएस 457 (175 किलोग्राम) और आरसी 390 (172 किलोग्राम) से हल्का है.

फीचर्स और राइवल

टीजर में बाइक निंजा 500 एसई प्रतीत होती है, जो शाइनी केआरटी कलर्स के साथ काफी आकर्षक लगती है. एसई वेरिएंट में 5-इंच टीएफटी डैशबोर्ड मिलता है और यह ब्लूटूथ कनेक्टेड फीचर्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और की-लेस इग्निशन की पेशकश करेगी, जो एंट्री-लेवल स्पोर्टबाइक क्लास में बहुत ही कम देखा जाता है. फ्रंट में ट्विन-एलईडी हेडलैंप डिजाइन और इसके स्वेप्ट-अप टेल सेक्शन में एक इंटीग्रेटेड एलईडी टेल-लैंप 2024 ZX-6R के समान है. यूके में एलिमिनेटर 500 और निंजा 500 की कीमत बराबर है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कावासाकी इंडिया भी इसे उसी कीमत पर लाती है. इसका मुकाबला अप्रिलिया आरएस 457 (4.10 लाख रुपये), यामाहा आर3 (4.65 लाख रुपये), केटीएम आरसी 390 (3.18 लाख रुपये) और बीएमडब्ल्यू जी 310 आरआर (3.05 लाख रुपये) जैसी बाइक से होगा.

यह भी पढ़ें -

Mahindra XUV700: महिंद्रा एक्सयूवी 700 के वेटिंग पीरियड में आई कमी, जानिए अब कितना करना होगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम
227 KM रेंज के साथ हैंड पेंटेंड डिजाइन, लॉन्च हुआ नया थ्री-व्हीलर
227 KM रेंज के साथ हैंड पेंटेंड डिजाइन, लॉन्च हुआ नया थ्री-व्हीलर
Toyota Hilux vs Scorpio Lifestyler : Toyota Hilux को टक्कर देगी Scorpio Lifestyler, इन 3 फीचर्स में मारी बाजी
Toyota Hilux को टक्कर देगी Scorpio Lifestyler, इन 3 फीचर्स में मारी बाजी

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget