एक्सप्लोरर

Kawasaki Made-In-India Bike: कावासाकी निंजा 300 का मेड-इन-इंडिया मॉडल हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Kawasaki Ninja 300 Price: कावासाकी की निंजा 300 मोस्ट पॉपुलर बाइक्स में से एक है. ये बाइक एक दशक बाद भी मार्केट में बनी हुई है. अब इस बाइक का मेड-इन-इंडिया मॉडल भारतीय बाजार में लाया गया है.

Kawasaki Ninja 300: कावासाकी निंजा 300 (Kawasaki Ninja 300) करीब एक दशक से भारतीय बाजार में शामिल हैं. जब ये बाइक इंडियन मार्केट में आई, तब पूरी तरह से विदेश में ही बनी बाइक (CBU-Completely Bulit Unit) थी. लेकिन कावासाकी की इस बाइक को अब भारत में ही बनाकर तैयार किया जा रहा है. कावासाकी निंजा 300 के मेड-इन-इंडिया मॉडल को मार्केट में लॉन्च किया गया है.

मेड-इन-इंडिया मॉडल में क्या हुआ बदलाव?

कावासाकी निंजा 300 में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. इस बाइक में जो बड़ा बदलाव किया गया है, वो है इस बाइक में ABS के फीचर को जोड़ा गया है. साथ ही कावासाकी की इस बाइक को नए कलर वेरिएंट के साथ भी लाया गया है. कावासाकी निंजा 300 में दो नए कलर वेरिएंट कैंडी लाइम ग्रीन और मैटलिक मूनडस्ट ग्रे को शामिल किया गया है.


Kawasaki Made-In-India Bike: कावासाकी निंजा 300 का मेड-इन-इंडिया मॉडल हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

कावासाकी निंजा 300 का पावरट्रेन

कावासाकी की इस पावरफुल बाइक में हाई-रिवाइविंग 296 cc, पैरेलल ट्विन इंजन लगा है, जिससे 11,000 rpm पर 39 hp की पावर मिलती है और 11,000 rpm पर ही 26.1 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस बाइक में लगी 780 mm की सीट छोटी राइड्स के लिए काफी बेहतर एक्सपीरियंस देती है. 

इस पावरफुल बाइक में 17-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे बाइक एक बार के पेट्रोल टैंक से काफी लंबे समय तक चलती रहती है. यहां ये बात ध्यान देने वाली है कि अगर आप पैरेलल ट्विन इंजन के साथ बाइक खरीद रहे हैं, तो कावासाकी निंजा 300 को सबसे ज्यादा अफोर्डेबल बाइक्स में शामिल किया जा सकता है.

कावासाकी की बाइक के फीचर्स

कावासाकी की इस बाइक में डुअल थ्रोटल वॉल्व लगे हैं, जो कि इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर करने का काम करते हैं. इस बाइक में पेटल (Petal) डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही बाइक को तेज गर्म होने से रोकने के लिए हीट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही स्पोर्टी इंस्ट्रूमेंट पैनल डिजाइन के साथ ये बाइक और भी स्टाइलिश लगती है. बाइक को आसानी से चलाने के लिए हैंडल बार का चौड़ा सेट मोटरसाइकिल में लगा है.

कावासाकी निंजा 300 की कीमत

कावासाकी निंजा 300 जब एक दशक पहले मार्केट में आई थी, तब इसके CBU मॉडल की कीमत 3.50 लाख रुपये थी. वहीं अब भारत में तैयार इस बाइक की कीमत 3.43 लाख रुपये है. अब ये बाइक तीन कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में मौजूद है.

ये भी पढ़ें

Electric Bikes Accident: एक गलती से ई-बाइक में लग सकती है आग, बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Car Brake Pads: कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
Child Front Seat Challan: कार में बच्चे को आगे बैठाते हैं, जानें कब कट जाता है चालान?
कार में बच्चे को आगे बैठाते हैं, जानें कब कट जाता है चालान?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget