एक्सप्लोरर

Electric Bikes Accident: एक गलती से ई-बाइक में लग सकती है आग, बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स

E-Bikes Fire Accident: इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं इन बाइक्स में लोगों को आग लग जाने का भी खतरा रहता है. बाइक को आग से बचाने के लिए सेफ्टी टिप्स फॉलो करें.

Fire Accident Safety Tips: बाइक में आग लगना एक बड़ी घटना के तौर पर सामने आ सकता है. बाइक में आग लग जाने के कई कारण हो सकते हैं. वहीं देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है और इस गर्मी के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इन आग लगने की घटनाओं के गर्मी के साथ ही कई तकनीकी कारण भी हैं.

बाइक में आग लगने के कारण

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ रही है और इस डिमांड के साथ ही इन ई-बाइक्स की सेफ्टी को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है. चलिए जानते हैं कि इन बाइक्स में आग लगने की क्या-क्या वजह हो सकती हैं.

लिथियम आयन बैटरी का तेज गर्म होना

मार्केट में बिक रही ज्यादातर बाइक्स में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें ज्वलनशील इलेक्ट्रोलाइट फ्लूड भरा रहता है. अगर ये बैटरी बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है, तो ज्यादा गर्म होने से बैटरी फट भी सकती है और जिससे वाहन में आग लग सकती है.

खराब पार्ट्स का न करें इस्तेमाल

अगर आप बाइक के खराब पार्ट्स को भी बार-बार ठीक कराकर इस्तेमाल में लाते हैं, तो ये पार्ट्स आपकी बाइक में लगी लिथियम आयन बैटरी पर बुरा असर डाल सकते हैं, जिससे बैटरी खराब हो सकती है और शॉर्ट सर्किट की स्थिति पैदा हो सकती है.

बाइक में आग लगने से कैसे बचाएं?

ई-बाइक्स को आग लगने से बचाने के लिए कुछ जरूरी बातों को फॉलो करना चाहिए. अगर आप इन सेफ्टी टिप्स को फॉलो करेंगे, तो इससे आपके वाहन में आग लगने का खतरा कम हो सकता है.

सही जगह से खरीदें वाहन

अगर आप ई-बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको उस डीलर से बाइक लेनी चाहिए, जिस पर आपका विश्वास हो. साथ ही वो डीलर आपको क्वालिटी कंपोनेंट्स के साथ में बाइक दें, जिसमें आग पकड़ने का खतरा भी कम हो. साथ ही बाइक पर ईज-बाइक की बैटरी पर मिलने वाली वारंटी के बारे में भी डीलर से पूरी जानकारी लेना जरूरी है.

ओरिजिनल पार्ट्स का करें इस्तेमाल

अपनी बाइक में हमेशा उन्हीं कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करें, जो बाइक निर्माता कंपनी की तरफ से दिए गए हैं. अपनी बाइक के लिए दूसरे किसी सोर्स से लिए गए चार्जर और बैटरी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. डुप्लिकेट पार्ट्स का इस्तेमाल आपकी बाइक और साथ ही आपको भी नुकसान पहुंचा सकता है.

चार्जिंग प्वाइंट्स चुनने में न करें गलती

अपनी ई-बाइक्स को हमेशा अप्रूव्ड चार्जिंग प्वाइंट्स से ही चार्ज करें. बाइक को चार्ज करने से पहले ये जान लें कि जिस चार्जिंग स्टेशन से आप ईवी चार्ज कर रहे हैं, उसे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है या नहीं. इसके बाद ही बाइक को चार्ज करें.

ये भी पढ़ें

Bikes Under 2.5 Lakh: 2.5 लाख रुपये की रेंज में आ रहीं ये बाइक, देती हैं दमदार पावर, TVS-KTM के मॉडल शामिल

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget