एक्सप्लोरर

अब माफ नहीं करेगी पुलिस! सड़क पर बाइक से स्टंट करने वालों पर हाईकोर्ट का सख्त फैसला, जानें क्या कहा

Karnatka HC On Bike Stunts: कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में यह स्पष्ट किया है कि सड़क पर बाइक से स्टंट करना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगा. अदालत ने इस पर सख्त कानून बनाने की आवश्यकता जताई है.

Karnatka High Court On Bike Stunts: अगर आप बाइक से सड़क पर स्टंट करते हैं या फिर किसी को ऐसा करते देखते हैं, तो अब सावधान हो जाइए. कर्नाटक हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि बाइक से ‘विली’ (पहिया उठाकर चलाना) करना कोई बहादुरी नहीं, बल्कि एक गंभीर अपराध है.

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों से सख्ती से निपटने के लिए कानून को और कठोर बनाया जाए. कोर्ट ने माना है कि मौजूदा कानून इस बढ़ती समस्या को रोकने में नाकाफी हैं.

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

दरअसल, जस्टिस वी. श्रीशनंदा ने एक जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) और भारतीय दंड संहिता (IPC) में ऐसी धाराएं नहीं हैं जो स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों को रोक सकें. इसलिए, अब राज्य सरकार और पुलिस को मिलकर ऐसे स्टंट करने वालों पर कड़ा कानून बनाना होगा, ताकि सड़कों की सुरक्षा बनी रहे.

युवाओं में क्यों बढ़ रही है स्टंटबाजी?

आजकल के युवाओं को लगता है कि बाइक स्टंट करना जैसे ‘स्टाइल’ या ‘हिम्मत’ की बात है, लेकिन कोर्ट ने कहा कि यह न केवल स्टंट करने वाले की, बल्कि उसके पीछे बैठे व्यक्ति और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालता है. पहले ये स्टंट केवल बड़े शहरों तक सीमित थे, लेकिन अब ये गांवों और कस्बों में भी फैल गए हैं. इससे यह एक राज्य नहीं बल्कि पूरे देश की समस्या बनती जा रही है.

आरोपी को नहीं मिली बेल

बाइक स्टंट के मामले में एक युवक अरबाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो पहले भी स्टंट करते हुए पकड़ा जा चुका था. इस बार उसने स्टंट के साथ-साथ पुलिस से गाली-गलौच की, मारपीट की और एक मोबाइल फोन भी पानी में फेंक दिया. कोर्ट ने इसको सिर्फ ट्रैफिक उल्लंघन नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा का गंभीर मामला माना और उसकी बेल याचिका खारिज कर दी.

अब स्टंटबाजों के साथ क्या होगा?

अब जो लोग सड़क पर बाइक से स्टंट करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने तय किया है कि ऐसे मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) रद्द कर दिया जाएगा. स्टंट करने वाले की बाइक या स्कूटर जब्त कर ली जाएगी. अगर कोई नाबालिग स्टंट करता है, तो उस गाड़ी के मालिक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही स्टंट करने वालों पर आपराधिक मामला दर्ज होगा और उनसे लिखित में माफीनामा लिया जाएगा ताकि वह भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करें.

बता दें कि हाल ही में पुलिस ने कई स्कूटर जब्त किए हैं और कई युवाओं को हिरासत में लिया है. हालांकि कुछ को बाद में स्टेशन बेल पर छोड़ा गया, लेकिन अब पुलिस इस तरह के मामलों में बिल्कुल भी नरमी नहीं बरत रही है.

यह भी पढ़ें:-

Tata की कौन-सी कार है मोस्ट-सेलिंग? Tiago और Curvv बिक्री में इतनी आगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 फ्यूल से सच में कम हो जाता है माइलेज? एक्सपर्ट्स ने बताया पूरा सच
E20 फ्यूल से सच में कम हो जाता है माइलेज? एक्सपर्ट्स ने बताया पूरा सच
Hybrid और नई टेक्नोलॉजी MEV में क्या अंतर है, किस गाड़ी में ज्यादा मिलेगा माइलेज?
Hybrid और नई टेक्नोलॉजी MEV में क्या अंतर है, किस गाड़ी में ज्यादा मिलेगा माइलेज?
फुल चार्ज पर 600 KM रेंज, जल्द लॉन्च होने जा रही यह शानदार 7-सीटर SUV, जानिए डिटेल्स
फुल चार्ज पर 600 KM रेंज, जल्द लॉन्च होने जा रही यह शानदार 7-सीटर SUV, जानिए डिटेल्स
ऑफ-रोडिंग के लिए कितनी दमदार साबित हुई Tata Sierra QWD? ऐसा रहा गाड़ी का एक्सपीरियंस
ऑफ-रोडिंग के लिए कितनी दमदार साबित हुई Sierra QWD? ऐसा रहा गाड़ी का एक्सपीरियंस

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget