एक्सप्लोरर

Karnataka Challan Update: अब दूसरे राज्यों में नहीं कटेगा गलत चालान! कर्नाटक ने बदला वाहन डेटा सिस्टम

कर्नाटक सरकार ने VAHAN पोर्टल में बड़ा अपडेट किया है जिससे दूसरे राज्यों में गलत चालान से राहत मिलेगी. यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू किया गया है. आइए विस्तार से जानते हैं.

अगर आप कर्नाटक से बाहर अपनी गाड़ी लेकर जाते थे, तो कई बार आपको बिना वजह चालान का सामना करना पड़ता था. ये समस्या काफी समय से वाहन मालिकों को परेशान कर रही थी. असल में दिक्कत आपके दस्तावेज में नहीं, बल्कि डेटा सिस्टम में थी. कर्नाटक के कई वाहनों का डेटा केंद्र सरकार के VAHAN पोर्टल पर सही तरीके से अपडेट नहीं था. जबकि दूसरे राज्यों की ट्रैफिक पुलिस इसी पोर्टल से वाहन की जानकारी चेक करती है. जब सिस्टम में डेटा नहीं दिखता था, तो पुलिस को लगता था कि वाहन के पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं और इसी वजह से चालान काट दिया जाता था.

किन राज्यों में ज्यादा परेशानी हुई?

दरअसल, ये समस्या खासतौर पर उन राज्यों में ज्यादा देखने को मिली जहां कर्नाटक के लोग अक्सर यात्रा करते हैं. जैसे महाराष्ट्र, गोवा, केरल और तमिलनाडु. इन जगहों पर कई लोगों को वैध दस्तावेज होने के बावजूद भारी जुर्माना भरना पड़ा. कई मामलों में तो 10,000 रुपये तक का चालान काट दिया गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. इससे साफ होता है कि समस्या नियमों में नहीं, बल्कि डेटा की कमी में थी.

नया डिजिटल सिस्टम लागू

कर्नाटक सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है. 1 अप्रैल 2026 से PUCC (Pollution Under Control Certificate) का डेटा सीधे VAHAN पोर्टल से जोड़ दिया गया है. अब इस डेटा को पूरे देश में कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है. नए सर्टिफिकेट तुरंत सिस्टम में अपडेट होंगे, जबकि पुराने रिकॉर्ड भी धीरे-धीरे अपलोड किए जा रहे हैं. इससे अब ट्रैफिक पुलिस को सही और पूरी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेगी.

वाहन मालिकों को क्या फायदा मिलेगा?

इस बदलाव के बाद कर्नाटक के वाहन मालिकों को कई फायदे मिलेंगे. सबसे बड़ा फायदा यह है कि दूसरे राज्यों में गलत चालान की संभावना अब काफी कम हो जाएगी. इसके अलावा बार-बार कागज दिखाने की जरूरत भी कम होगी. वेरिफिकेशन प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी. बता दें कि अब वाहन मालिक अपने जरूरी दस्तावेज डिजिटल रूप में भी रख सकते हैं. इसके लिए mParivahan और DigiLocker जैसे ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन ऐप्स में आप अपने वाहन के दस्तावेज कभी भी देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Tesla को पछाड़कर नंबर 1 बनी BYD, फिर भी क्यों गिरा प्रॉफिट? जानें असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget