एक्सप्लोरर

New Hero Karizma XMR: नई करिज्मा एक्सएमआर को लॉन्च करने के लिए तैयार है हीरो मोटोकॉर्प, कंपनी ने जारी किया टीजर 

नई हीरो करिज्मा एसएमआर 210 को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4V से होगा, जो 2 वेरिएंट्स और 3 कलर ऑप्शन में मौजूद है.

Hero New Bike: हीरो मोटोकॉर्प अपनी आगामी नई बाइक करिज्मा एक्सएमआर को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंपनी ने हाल ही में नया टीजर जारी किया है, जिसमें मोटरसाइकिल को प्रदर्शित किया गया है. कंपनी की ओर से जारी एक यूनिक हाई-टेक इन्विटेशन में, हीरो ने एक्सएमआर के परफॉर्मेंस और टॉप स्पीड के बारे में मुख्य डिटेल्स का खुलासा किया है.

कैसा होगा परफॉर्मेंस

फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर करिज़्मा एक्सएमआर के प्रदर्शन के संबंध में खास जानकारियों की पुष्टि नहीं की है. हालांकि, इन्विटेशन में जैसा देखा गया है, उसमें आगामी करिज्मा मॉडल में पूरी तरह से डिजिटल कलर डिस्प्ले के संकेत दिखाई दिए हैं. इसमें फ्यूल लेवल, इंजन टेंप्रेचर, औसत स्पीड, फ्यूल एफिशिएंसी डिटेल्स, स्पीडोमीटर और टैकोमीटर रीडिंग सहित कई प्रकार की आवश्यक जानकारी देने वाले डिस्प्ले का यूजर इंटरफ़ेस स्पोर्टी दिखता है. यूआई उपस्थिति का तात्पर्य यह है कि करिज्मा एक्सएमआर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी. डिस्प्ले में एक टैकोमीटर दिखता है, जिसकी रीडिंग 12,000 आरपीएम तक पहुंचती है, जबकि स्पीडोमीटर छठे गियर में 10,000 आरपीएम पर 143 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड स्पीड तक पहुंचती है. 

इंजन और माइलेज

इसके अलावा हमें 32.8 किलोमीटर प्रति लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी भी देखने को मिली है. जो संभवतः बाइक का वास्तविक माइलेज हो सकता है. आगामी करिज्मा में 210 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने वाला है, जिसमें टॉप स्पीड पर पहुंचने के लिए पर्याप्त पावर और टॉर्क मिलेगा. हालांकि अभी ये सभी आंकड़े सांकेतिक हैं और हीरो मोटोकॉर्प ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

डिजाइन डिटेल्स

Karizma XMR को पहले ही एक डीलर्स इवेंट में प्रदर्शित किया जा चुका है, जिसमें एक फेयर बॉडी डिज़ाइन, एक आर्किटेक्चर फ्यूल टैंक, डुअल-टोन कलर थीम और पंख के आकार की LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और एलईडी हैडलाइट्स देखने को मिले थे.

किससे होगा मुकाबला

नई हीरो करिज्मा एसएमआर 210 को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4V से होगा, जो 2 वेरिएंट्स और 3 कलर ऑप्शन में मौजूद है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.43 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- शुरू हुई ओ ओला1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, हाल ही में हुई थी लॉन्चिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget