एक्सप्लोरर

Jeep Meridian: जीप ने बंद किया मेरिडियन एसयूवी का बेस वेरिएंट, 32.95 लाख रुपये है अब शुरूआती कीमत 

भारतीय बाजार में जीप मेरिडियन का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर और स्कोडा कोडियाक जैसी कारों से होता है. फॉर्च्यूनर में एक 2.7 L पेट्रोल और एक 2.8 L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Jeep Meridian Base Variant: वाहन निर्माता कंपनी जीप इंडिया ने भारत में मेरिडियन एसयूवी के बेस वेरिएंट को बंद कर दिया है. इसके बाद अब इस एसयूवी लाइनअप का मॉडल लिमिटेड एमटी के स्थान पर लिमिटेड (ओ) एमटी वेरिएंट से शुरू होता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 32.95 लाख रुपये है.

जीप मेरिडियन वेरिएंट लाइन-अप

जीप मेरिडियन के लिमिटेड ट्रिम के बंद होने के बाद अब यह लिमिटेड (ओ) और लिमिटेड प्लस ट्रिम में उपलब्ध है. लिमिटेड (O) में 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. इसके मैनुअल वर्जन में केवल फ्रंट-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन मिलता है, जबकि ऑटोमेटिक में 4x4 सिस्टम का भी विकल्प मिलता है. जबकि टॉप-स्पेक लिमिटेड प्लस ट्रिम, फ्रंट-व्हील ड्राइव या 4x4 सिस्टम के साथ केवल 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध है. फिलहाल जीप लिमिटेड एडिशन मेरिडियन एक्स और मेरिडियन अपलैंड वेरिएंट की भी बिक्री करती है. एक्स लिमिटेड प्लस ट्रिम पर बेस्ड है, जबकि अपलैंड लिमिटेड (ओ) पर आधारित है. इन लिमिटेड वेरिएंट की बिक्री स्टॉक खत्म होने तक की जाएगी. 

जीप मेरिडियन पावरट्रेन

जीप मेरिडियन केवल 2.0-लीटर, टर्बो-डीज़ल इंजन के साथ आती है, जो 170 hp की पॉवर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव और 4x4 ड्राइवट्रेन का विकल्प मिलता है. 

जीप मेरिडियन: फीचर्स

जीप मेरिडियन में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 10.1-इंच टचस्क्रीन मिलता है. साथ ही इसमें अल्पाइन का 9-स्पीकर सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, ड्राइवर सीट मेमोरी फ़ंक्शन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, हिल-स्टार्ट असिस्ट और हिल-डिसेंट कंट्रोल (केवल 4x4 वेरिएंट पर) मिलता है. 

किससे होता है मुकाबला 

भारतीय बाजार में जीप मेरिडियन का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर और स्कोडा कोडियाक जैसी कारों से होता है. फॉर्च्यूनर में एक 2.7 L पेट्रोल और एक 2.8 L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 32.99 लाख रुपये से 50.74 लाख रुपये के बीच है. मेरिडियन के बेस वेरिएंट के बंद होने के बावजूद 32.95 लाख रुपये से 38.10 लाख रुपये की कीमत के साथ यह अभी भी सबसे किफायती विकल्प है.

यह भी पढ़ें :- मारुति ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV ब्रेज़ा के फीचर्स में किया बदलाव, जानिए क्या मिला है नया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget