एक्सप्लोरर

Jawa Perak को मिला नया लुक, नए पेंट और फीचर्स के साथ आई ये बाइक

Jawa Perak New Look: बाइक निर्माता कंपनी जावा ने पेराक और 42 बॉबर में अपडेट किया है. जावा पेराक में पेंट के साथ ही फुट पैग्स की पोजीशन को बदला गया है. वहीं 42 बॉबर में अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं.

Jawa Perak New Look: जावा मोटरसाइकिल ने अपनी दो बाइक में अपडेट किया है. साल 2024 में इन बाइक को नया लुक दिया गया है. जावा पेराक (Jawa Perak) और 42 बॉबर (42 Bobber) में नया अपडेट आया है. जावा पेराक में नए stealth डुअल टोन पेंट का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इस नए पेंट से मॉडल की डार्क थीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जावा की दूसरी बाइक 42 बॉबर के अलॉय व्हील्स को चेंज किया गया है.

जावा पेराक में आया ये अपडेट

जावा पेराक में नए stealth डुअल टोन पेंट के साथ ही बाइक के टैंक बैज और फ्यूल कैप में टैंक सीट और ब्रास डिटेलिंग को जोड़ा गया है. इस बाइक में सबसे बड़ा अपडेट इसके फुट पैग्स (foot pegs) की जगह में बदलाव करके किया गया है. इसके फुट पैग्स को आगे की तरफ 155 mm बढ़ा दिया गया है. कंपनी 42 बॉबर को इसी तरह के फुट पैग्स के साथ मार्केट में लाई थी. बाइक में किया गया ये अपडेट राइडर के कंफर्ट को बढ़ाने के लिए किया गया है.

जावा पेराक का पावरट्रेन

जावा पेराक में 334 cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है, जिससे 7500 rpm पर 29.9 hp की पावर मिलती है और 5500 rpm पर 30 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. जावा 350 की तुलना में इस बाइक का पावरट्रेन ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देता है. इस बाइक में 280 mm की फ्रंट डिस्क के साथ ब्रेक दिए गए हैं और डुअल-चैनल ABS के साथ में 240 mm रियर डिस्क भी इस बाइक में लगी है.

जावा के अपडेटेड मॉडल की कीमत

जावा पेराक की एक्स-शोरूम प्राइस 2.13 लाख रुपये है. जावा ने 42 बॉबर की कीमत को भी अपडेट किया है. जावा 42 बॉबर की एक्स-शोरूम प्राइस 2.10 लाख रुपये से शुरू होकर 2.30 लाख रुपये तक जाती है. जावा 42 बॉबर में केवल अलॉय व्हील्स लगाकर अपडेट दिया गया है.

ये भी पढ़ें

MG Hector: नए अवतार में भारत में लॉन्च हुई MG हेक्टर, जानें इसे घर लाने के लिए कितना करना होगा खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget