एक्सप्लोरर

Shocking: एक-एक रुपया बचाकर 10 सालों में शख्स ने खरीदी ब्रांड न्यू Ferrari, डिलीवर होने के बाद जलकर हुई खाक

Ferrari Car Burnt to Ashes: जैसे ही जापान के शख्स को फेरारी कार डिलीवर हुई, महज एक घंटे के अंदर ही ये कार जलकर खाक हो गई. इस पूरी घटना के बाद शख्स सदमे में है.

Ferrari 458 Spider Burnt to Ashes: जब आप किसी कार को खरीदने के लिए छोटी-मोटी नहीं बल्कि पूरी 10 साल की सेविंग करें और वो कार आपको मिलने के बाद जलकर खाक हो जाए तो सोचिए आपका रिएक्शन कैसा होगा?

दरअसल, ऐसा ही कुछ जापान के एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के साथ भी हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स ने एक-एक रुपया बचाकर 10 साल तक बचत की और अपने लिए ब्रांड न्यू Ferrari 458 Spider कार खरीदी, जिसके बाद यह जलकर खाक हो गई. 

क्या है पूरा मामला? 

जापान के इस शख्स को फेरारी की डिलीवरी मिलने के महज एक घंटे के अंदर उसके इंजन में अचानक चलते हुए आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई. द सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यूजिक प्रोड्यूसर होनकोन ने करीब 10 साल तक सेविंग करके 43 मिलियन जापानी येन यानी करीब 26 करोड़ रुपये की Ferrari 458 Spider कार खरीदी. होनकोन को इस कार की डिलीवरी मिली तो वह तुरंत टोक्यो की सड़कों पर घूमने निकल गया. 

जैसे ही फेरारी टोक्यो की सड़क पर चली, कार के इंजन में से धुआं उठने लगा, हालांकि कार कहीं टकराई तक नहीं थी. तुरंत होनकोन कार से नीचे उतर गए, देखते-देखते कार ने तेज आग पकड़ ली. यह पूरी घटना टोक्यो के मिनातो इलाके के एक्सप्रेसवे पर हुई. इस घटना में 20 मिनट के अंदर ही फेरारी स्पाइडर जलकर खाक हो गई. 

शख्स ने सोशल मीडिया पर सुनाई आप बीती

इस पूरी घटना के बाद होनकोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सारी डिटेल्स शेयर की और कहा कि जैसे ही मैंने कार खरीदी, उसके महज एक घंटे बाद ही व जलकर खाक हो गई. इतना ही नहीं उसने आगे कहा कि मुझे लगता है कि पूरे देश (जापान) में मैं ही एक इकलौता ऐसा शख्स हूं, जिसे इस समस्या का सामना करना पड़ा है. मैं सच में बेहद डरा हुआ हूं, क्योंकि यह कार फट भी सकती थी. 

यह भी पढ़ें:-

Toyota Innova Crysta खरीदने के लिए कम से कम होनी चाहिए कितनी सैलरी? ये रहा डाउन पेमेंट का हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 हजार की डाउन पेमेंट पर Classic 350 खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
5 हजार की डाउन पेमेंट पर Classic 350 खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
कैसा होगा Mahindra Scorpio N का नया अवतार? अगले महीने होगी लॉन्च
कैसा होगा Mahindra Scorpio N का नया अवतार? अगले महीने होगी लॉन्च
भारत का पहला E85 स्कूटर, टू-व्हीलर बाजार में हलचल
भारत का पहला E85 स्कूटर, टू-व्हीलर बाजार में हलचल
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget