एक्सप्लोरर

घूमने-फिरने का है शौक, तो खरीदें ज्यादा बूट स्पेस वाली कार, जानिए क्या हैं ऑप्शन

अगर आप एक ऐसी फैमिली कार खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको लगेज कैरी करने में कोई परेशानी न हो, तो इसके लिए आपको कार का बूट स्पेस जरूर चेक कर लेना चाहिए. आज हम आपको ज्यादा बूट स्पेस वाली कम बजट की कार बता रहे हैं.

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और आपकी फैमिली भी बड़ी है तो आपको कार खरीदते वक्त उसका बूट स्पेस जरूर चेक कर लेना चाहिए. आजकल ऐसी कारों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है जिनमें ज्यादा बूट स्पेस दिया गया हो. खासतौर से ज्यादा ट्रैवल करने वाले लोगों की डिमांड को देखते हुए इन कारों को बनाया गया है. इसमें आप काफी सामान रख सकते हैं. अगर आप फैमिली ट्रिप पर जा रहे हैं या कहीं एडवेंचर ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके काफी सामान साथ लेकर चलना पड़ता है. ऐसे में आपकी कार में ज्यादा बूट स्पेस होने से आप सामान को आसानी से रख सकते हैं. आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं जिनमें आपको काफी ज्यादा बूट स्पेस मिलता है. आइये जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में.

Ford EcoSport- फोर्ड ईको स्पोर्ट बड़ी फैमिली के लिए काफी अच्छी कार है इस कार में लगेज कैरी करने के लिए 346 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. ईको स्पोर्ट की कीमत 8.04 लाख से शुरू होती है. आपको इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है. इको स्पोर्ट में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 118 bhp की पावर और 149 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. अगर बात करें इसके डीजल इंजन की तो इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 99 bhp की पावर और 215 Nm का टॉर्क देता है.

Tata Nexon SUV- टाटा नेक्सॉन में आपको अच्छा बूट स्पेस मिल जाएगा. इस कार में 350 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है जिसमें आपका काफी सामान बड़ी आसानी से आ सकता है. इस कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे 120 PS की मैक्सिमम पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. इसके अलावा 1.5-लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 110 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों इंजन के साथ आपको 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमौटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन इस कार में मिलेगा. इस कार को आप 6.99 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.

Hyundai Venue- ज्यादा बूट के लिहाज से हुंडई वेन्यू भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. वेन्यू में 3 इंजन के विकल्प दिए गए हैं. पहला 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो डीजल bs6 इंजन, दूसरा 1.0 लीटर का bs6 टर्बो पैट्रोल इंजन और तीसरा 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. माइलेज के मामले में भी ये कार काफी अच्छी है. ये करीब 8.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसमें 350 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. वेन्यू आपको 6.75 लाख की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगी.

Maruti Vitara Brezza- अगर आप की कार के ऑप्शन पर ही जाना चाहते हैं तो Brezza काफी फेसम फैमिली कार है. इस कार में एक बड़ी फैमिली अपना पूरा लगेज कैरी कर सकती है. बात करें इसके इंजन की तो इसमें 1.5 लीटर का BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103.25 hp की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है. कार में अच्छा खासा बूट स्पेस दिया गया है. आपको 328 लीटर का बूट स्पेस ब्रेज़ा में मिलेगा. इस कार की शुरुआती कीमत 7,34,000 रुपये है. ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget