एक्सप्लोरर

CNG Kit Installation: अपनी कार में लगवा रहे हैं CNG किट? बीमा कंपनी को भी कर देना खबर, नहीं तो क्‍लेम से धो बैठेंगे हाथ!

पेट्रोल/डीजल कीमतें काफी ऊपर हैं, साथ ही गंभीर पॉल्यूशन की समस्या भी देखने को मिल रही है. ऐसे में कई लोग नई सीएनजी कार, तो काफी लोग अपनी पुरानी कार में ही सीएनजी किट इनस्टॉल करवा रहे हैं.

CNG Kit Installation From Outside: कई बार लोग कीमत में ज्यादा होने के चलते, कंपनी फिटेड सीएनजी किट वाली कार खरीदने की बजाय बेसिक मॉडल खरीद लेते हैं. और बाजार में जाकर उसमें अलग से सीएनजी किट इनस्टॉल करवा लेते हैं. लेकिन कुछ जरुरी बातों का पालन करना भूल जाते हैं, जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानिया आ सकती हैं. जिनके बारे में हम बताने जा रहे हैं. ताकि उनसे बचा जा सके.  

RC पर करवा लें एंट्री  

अगर आप अपनी कार में बाजार से सीएनजी किट लगवा रहे हैं. तो इस बात का भी ध्यान रखें, कि इसे लगवाने के बाद गाड़ी की आरसी और बीमा पर फ्यूल टाइप में बदलाव करवाना भी जरुरी है. अगर अपने ऐसा नहीं करवाया और कार किसी दुर्घटना का शिकार होती है, तो बीमा कंपनी क्लेम देने से मना भी कर सकती है. इसके लिए आपको अपने नजदीकी आरटीओ ऑफिस में जाना पड़ेगा. 

हो सकता है ये नुकसान

कई बार लोग आरसी पर तो सीएनजी किट की जानकारी दर्ज करवा लेते हैं, लेकिन बीमा पर करवाना भूल जाते हैं. ऐसे में भी उनका नुकसान तय है. क्योंकि ऐसी स्थिति में अगर वो कार किसी दुर्घटना का शिकार होती है, तो बीमा कंपनी पूरा क्लेम न देकर इसमें कटौती कर सकती है. इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए और अगर बाहर से सीएनजी किट लगवा रहे हैं, तब उसे आरसी और बीमा दोनों पर दर्ज करवा लेना चाहिए. 

न आरसी में न बीमा दर्ज है सीएनजी किट की जानकारी 

अगर आपने बाहर बाजार से अपनी कार में सीएनजी सीएनजी किट इनस्टॉल करवा ली, लेकिन इसकी जानकारी न आपने आरसी में दर्ज करवाई, न बीमा में. ऐसी स्थिति में कोई दुर्घटना घटती है, तब बीमा कंपनी कुछ भी क्लेम देने से साफ़ मना कर सकती है. इसके अलावा ऐसा करना गैर क़ानूनी भी होगा. जिसके लिए आपको तगड़ा चालान भी भरना पड़ सकता है. 

सीएनजी गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड 

पेट्रोल/डीजल कीमतें काफी ऊपर हैं, साथ ही गंभीर पॉल्यूशन की समस्या भी देखने को मिल रही है. ऐसे में कई लोग नई सीएनजी कार, तो काफी लोग अपनी पुरानी कार में ही सीएनजी किट इनस्टॉल करवा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें - Ultraviolette f77 Electric Bike: इस एक्टर ने खरीदी हाई परफॉरमेंस वाली लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक बाइक, रेंज वाकई कमाल है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget