एक्सप्लोरर

FASTag को बार-बार रिचार्ज करने का झंझट होगा खत्म? भारत सरकार ला सकती है ये नया नियम

FASTag Toll Pass New Rule: एक्सप्रेसवे और हाईवे से गुजरते वक्त अब फास्टैग से हर बार टोल कटवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही फास्टैग के इस कार्ड को बार-बार रिचार्ज कराना होगा.

FASTag New Rule: भारत सरकार फास्टैग को लेकर एक नया नियम लाने पर विचार कर रही है. इस नए नियम के जुड़ने हाईवे और एक्सप्रेसवे पर न तो गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइन लगेंगी और न ही फास्टैग कार्ड से बार-बार रुपये कटेंगे. इसके पीछे की वजह है कि सरकार निजी वाहनों के लिए टोल पास ला सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टोल पास के आने से लोग साल में सिर्फ एक बार 3,000 रुपये जमा करके कहीं भी आ-जा सकते हैं. इसके साथ ही सरकार लाइफटाइम पास बनाने पर भी विचार कर रही है.

क्या होगा नया FASTag Rule?

भारत सरकार ने वन-टाइम पेमेंट के जरिए सालभर के लिए टोल पास बनाने का प्रस्ताव रखा है. इससे केवल साल में एक बार तीन हजार रुपये जमा करने से वाहन को किसी भी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ले जाने पर कोई टोल नहीं देना होगा. इस प्रस्ताव से केवल टोल सस्ता ही नहीं पड़ेगा, बल्कि टोल गेट पर आवाजाही भी आसान होगी.

भारत सरकार केवल एक साल के लिए नहीं, बल्कि लाइफटाइम टोल पास लाने पर भी विचार कर रही है. इससे 30 हजार रुपये की वन टाइम पेमेंट से 15 साल के लिए टोल पास बन जाएगा. भारत सरकार टोल पास के इस नियम से टोल कलेक्शन को आसान बनाना चाहती है. इसके साथ ही इस नए नियम के लागू होने से टोल बूथ पर वाहनों की लंबी कतार लगनी भी बंद हो जाएंगी.

नितिन गडकरी ने कही थी ये बात

सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले महीने कहा था कि सरकार निजी वाहनों से टोल कलेक्ट करने के लिए मासिक और वार्षिक टोल पास की सुविधा दे सकती है. नितिन गडकरी ने ये भी बताया कि टोटल टोल कलेक्शन का 26 फीसदी हिस्सा प्राइवेट व्हीकल्स से आता है. वहीं 74 फीसदी टोल कलेक्शन कॉमर्शियल व्हीकल्स से होता है.

अगर सरकार ये नियम लागू करती है तो FASTag अकाउंट धारकों को मासिक और वार्षिक टोल पास प्लान के मुताबिक अनलिमिटेड एक्सेस मिल सकता है, जिससे किसी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बिना रोक-टोक गाड़ी चलाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें

Range Rover खरीदने के लिए कितनी EMI भरनी होगी? जानिए लोन पर कार खरीदने का सही तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान? सरकार का ये फैसला बचा सकता है आपके हजारों रुपये
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान? सरकार का ये फैसला बचा सकता है आपके हजारों रुपये

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget