एक्सप्लोरर

EMPS 2024: EV को बढ़ावा देने के लिए सरकार लाई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी

नई EMPS 2024 स्कीम ने सरकार की FAME II पहल की जगह ली है, जिसे 2019 में लगभग 10,000 करोड़ रुपये के आउटले के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि बाद में 1,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे.

Electric Mobility Promotion Scheme 2024: सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और निर्माण करने की योजना II यानि FAME II समाप्त हो गई है और अगले चार महीनों यानी अप्रैल से जुलाई 2024 तक के लिए एक नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम 2024 (EMPS 2024) शुरू की गई है. 500 करोड़ रुपये के कुल व्यय वाली इस नई योजना का उद्देश्य देश भर में इलेक्ट्रिक दोपहिया (e2W) और तिपहिया (e3W) वाहनों की खरीद को बढ़ावा देना है.

किन्हें मिलेगा फायदा?

EMPS योजना का लक्ष्य देश भर में 3,72,215 इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी देना है, जिसमें e2W और e3W वाहन शामिल हैं. हालांकि, एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि इस नई योजना का लाभ केवल एडवांस बैटरी से लैस वाहनों को ही दिया जाएगा.

क्या होगा लाभ?

इस नई योजना के तहत, दोपहिया वाहनों के लिए ₹10,000 तक की सब्सिडी दी जाएगी, जिसका उद्देश्य लगभग 3.33 लाख ऐसे EV को सपोर्ट करना है. वहीं, ई-रिक्शा और ई-कार्ट जैसे छोटे तिपहिया वाहनों की खरीद के लिए 25,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी, जिसका लक्ष्य लगभग 41,000 वाहनों को सहायता प्रदान करना है, और इस योजना के तहत बड़े तिपहिया वाहनों के लिए 50,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी.

सरकार ने क्या कहा?

भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने योजना के बारे में बोलते हुए कहा कि, "सब्सिडी में कमी बढ़ी हुई मांग के जवाब में की गई है. हमारा उद्देश्य इंडस्ट्री को मजबूत करना है और साथ ही इसे सब्सिडीलेस भविष्य के लिए तैयार करना है. 500 करोड़ रुपये का आवंटन चार महीनों में लगभग 400,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर को सपोर्ट करेगा." 

फेम II क्या है? 

नई EMPS 2024 स्कीम ने सरकार की FAME II पहल की जगह ली है, जिसे 2019 में लगभग 10,000 करोड़ रुपये के आउटले के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि बाद में 1,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. इस योजना को शुरू में तीन साल की अवधि के लिए शुरू किया गया था और इसका लक्ष्य लगभग 7,000 ई-बसों, 5 लाख इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों, 10 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों और 55,000 ई-पैसेंजर कारों को सहायता देना  था. इस वर्ष प्रस्तुत अंतरिम बजट के दौरान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने FAME III योजना के लिए ₹2,671 करोड़ आवंटित किए, जिसका अर्थ है कि पहले आवंटित राशि से 44% की कटौती की गई है. हालांकि, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के हवाले से ANI की एक रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि सरकार चुनावों के बाद पूर्ण बजट में इस राशि को बढ़ाएगी.

यह भी पढ़ें -

3 अप्रैल को भारत में पेश होगी नई टोयोटा टैसर, टाटा नेक्सन और मारुति फ्रोंक्स से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget