एक्सप्लोरर

Compact SUV Growth: SUV खरीदने का बढ़ा क्रेज, CNG और EV की भी बढ़ी डिमांड

Compact SUV Growth: भारतीय कार खरीदारों में बढ़ा SUV, CNG और EV का क्रेज. जानें कैसे पेट्रोल कारों को पछाड़कर कॉम्पैक्ट एसयूवी और ग्रीन वाहनों ने बदली ऑटो मार्केट की तस्वीर.

Compact SUV Growth: हमारे देश में अब ग्राहकों की पसंद बदल रही है और अब कार खरीदने में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. क्योंकि ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीय कार खरीदार अब केवल नार्मल कारों तक सीमित न रहकर अधिक फीचर्स, बड़े साइज और बेहतर ड्राइविंग अनुभव वाली गाड़ियों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं.

जिसके चलते कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की मांग में सबसे तेज उछाल देखा गया है. इसके साथ ही पारंपरिक पेट्रोल कारों की जगह अब सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बहुत तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. चलिए इस खबर में जानते हैं कि ऑटो बाजार में कैसे बदल रहा है गाड़ी खरीदने का ट्रेंड.

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में हुई बढ़ोतरी

जानकारी के लिए बता दें कि कार खरीदारों के बीच SUV का क्रेज लगातार सिर चढ़कर बोल रहा है. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पैसेंजर वाहनों की थोक बिक्री 30.7 प्रतिशत बढ़कर 14 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई.

इस तेजी में सब-कॉम्पैक्ट और कॉम्पैक्ट एसयूवी ने बेहद ज्यादा बढ़ोतरी की है. जिनकी बिक्री में 31 प्रतिशत और 53.1 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई. बड़ा केबिन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और एग्रेसिव डिजाइन के कारण हैचबैक कारों के ग्राहक भी अब एसयूवी की ओर रुख कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Car Safety From Dogs: घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव

CNG और EV कारों की डिमांड बढ़ी

आपको बता दें कि पारंपरिक पेट्रोल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में गिरावट देखने को मिल रही है. जबकि सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का मार्केट शेयर लगातार बढ़ रहा है. घटती रनिंग कॉस्ट और सीएनजी स्टेशनों के बेहतर नेटवर्क के कारण लोग सीएनजी विकल्पों को तेजी से चुन रहे हैं.

वहीं इसके अलावा होम चार्जिंग और लंबी रेंज देने वाली नई इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में आने से ईवी सेगमेंट में भी 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ग्राहक अब ईंधन दक्षता के साथ-साथ पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं.

बजट गाड़ियों की डिमांड

जानकारी दें दे कि ग्राहकों द्वारा चुनिंदा मॉडल्स को अपग्रेड करने के चलते कारण गाड़ियों का प्राइस स्ट्रक्चर पूरी तरह से बदल गया है. अब 10 लाख से 20 लाख रुपये के बजट ब्रैकेट में सबसे ज्यादा गाड़ियां बिक रही हैं.

जबकि कार निर्माता कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए इस प्राइस रेंज में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे हाई-टेक फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दे रही हैं.

स्टॉक और रिटेल में तेजी

जबकि त्योहारी सीजन को देखते हुए ऑटो डीलरों ने अपने स्टॉक में बढ़ोतरी की थी. जिससे डीलरों का इन्वेंट्री लेवल बढ़कर 43-45 दिनों तक पहुंच गया था. हालांकि त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ी रिटेल मांग के कारण इन गाड़ियों की डिलीवरी में भी तेजी आई है.

जबकि जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में सीएनजी और ईवी की बढ़ती हिस्सेदारी भारत के ऑटोमोबाइल बाजार को अधिक विविधतापूर्ण और ग्रीन मोबिलिटी बनाने में मदद करेगी.

यह भी पढ़ें: Diesel Cars Pricing: पेट्रोल की तुलना में महंगी क्यों आती है डीजल कारें, क्या है इसकी वजह

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Indian Automobile Leaders: किस कार में चलते हैं भारतीय कार कंपनियों के ये मालिक? देख लें पूरी लिस्ट
किस कार में चलते हैं भारतीय कार कंपनियों के ये मालिक? देख लें पूरी लिस्ट
CNG Tank Capacity: स्कूटर में क्यों कम रखी जाती है CNG कैपिसिटी, क्या है इसके पीछे की वजह?
स्कूटर में क्यों कम रखी जाती है CNG कैपिसिटी, क्या है इसके पीछे की वजह?
Petrol vs Diesel: पेट्रोल और डीजल, कैसे अलग अलग तरीके से देते हैं गाड़ी को पावर?
पेट्रोल और डीजल, कैसे अलग अलग तरीके से देते हैं गाड़ी को पावर?
Tube vs Tubeless Tyre: कुछ में ट्यूब और कुछ में ट्यूबलेस टायर, ऐसा क्यों करती हैं कंपनियां?
कुछ में ट्यूब और कुछ में ट्यूबलेस टायर, ऐसा क्यों करती हैं कंपनियां?
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget