एक्सप्लोरर

टाटा नहीं बल्कि भारत में इस कंपनी ने लॉन्च की थी पहली इलेक्ट्रिक कार

India's First Electric Car: देश में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में इलेक्ट्रिक कार लाने वाली पहली कंपनी कौन-सी थी. अगर नहीं, तो यहां जानिए.

India's First Electric Car: भारत में कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग पर खासा ध्यान दे रही हैं. इसके पीछे की वजह देश में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड है. टाटा से लेकर महिंद्रा तक कई ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में आगे कदम बढ़ा रही हैं. पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर काफी ध्यान दिया जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में पहली इलेक्ट्रिक कार किस कंपनी ने लॉन्च की. चलिए जानते हैं उस कंपनी के बारे में.

देश में पहली इलेक्ट्रिक कार लाने वाली कंपनी

भारत में इलेक्ट्रिक कार की शुरुआत कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने की. महिंद्रा ने साल 2001 में पहली इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा रेवा (Mahindra Reva) इंडियन मार्केट में लॉन्च की. कुछ ही सालों में महिंद्रा ने इसके लिए बेंगलुरू में रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेंटर भी खोल लिया. महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार मार्केट में काफी पॉपुलर हैं. 

कंपनी ने ईवी के कई वेरिएंट्स इंडियन मार्केट में उतारे हैं. इन मॉडल्स में E20 और eVerito मॉडल्स शामिल हैं. महिंद्रा आने वाले समय और भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने की तरफ ध्यान दे रही है. साथ ही ईवी चार्जिंग को बूस्ट करने की तरफ भी कंपनी का फोकस है. महिंद्रा XUV400 ईवी इस समय इंडियन मार्केट में मौजूद है. इस कार के दो वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 15.49 लाख रुपये से शुरू है.

टाटा मोटर्स ने किए कई इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च

टाटा देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. टाटा के व्हीकल्स की मार्केट में काफी डिमांड भी रहती है. वहीं हाल ही में टाटा ने कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की एक-के-बाद-एक लॉन्चिंग की है. लेकिन महिंद्रा की तुलना में टाटा इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट एक नई कंपनी की तरह है. टाटा ने अपने ईवी कलेक्शन में पैसेंजर व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक बस की मैन्युफैक्चरिंग पर काफी ध्यान दिया है.

टाटा ईवी के 4-व्हीलर्स कलेक्शन में कई गाड़ियां शामिल हो चुकी हैं. टाटा की इस लिस्ट में नेक्सन ईवी, टिगोर ईवी, टियागो ईवी, नैनो ईवी जैसी गाड़ियां शामिल हैं. हाल ही में टाटा की इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच काफी चर्चा में बनी हुई है. टाटा पंच की लॉन्चिंग इसी साल 2024 में जनवरी महीने में हुई है.

ये भी पढ़ें

Ford Endeavour: देखें नई फोर्ड एंडेवर (एवरेस्ट) का स्पेशल मैट ऑफ-रोड एडिशन, जल्द ही भारत में होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget