एक्सप्लोरर

सब-कॉम्पैक्ट कार खरीदने का है प्लान, तो ये हैं किफायती टॉप मॉडल्स

अगर आप एक सब-कॉम्पैक्ट कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट कम है तो ये हैं टॉप 5 बेहतरीन ऑप्शन. आप 8 लाख रुपये तक की रेंज में इनके टॉप मॉडल्स खरीद सकते हैं.

आजकल ऑटोमोबाइल सेक्टर में सब-कॉम्पैक्ट कारों की डिमांड सबसे ज्यादा हो रही है. यंग लोग खासतौर से ऐसी कार खरीदना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आप कम बजट में एक शानदार कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपको ऐसी दमदार सब-कॉम्पेक्ट कारों के बारे में बता रहे हैं. जिनमें आपको दमदार फीचर्स, शानदार माइलेज और लेटेस्ट फीचर्स सब कुछ मिलेगा. इन कारों की कीमत भी आपके बजट में होगी. ऐसी कार आपको 8 लाख रुपये तक की रेंज में मिल जाएगी. आइये जानते हैं क्या हैं बेस्ट ऑप्शन.

 1- मारुति सुजुकी बलेनो

मारुति सुजुकी बलेनो आपके लिए शानदार ऑप्शन है. प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को लोग लंबे समय से पसंद कर रहे हैं. बलेनो BS6-कंप्लेंट 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है. आपको इसमें डीजल इंजन नहीं मिलेगा. पेट्रोल इंजन 83PS का मैक्सिमम पावर, 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. ये कार माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी उपलब्ध है, जिसे माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक को जोड़ गया है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें ऑप्शनल सीवीटी ऑटोमैटिक के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. आप 8 लाख रुपये से कम बजट में बलेनो के कई वैरिएंट खरीद सकते हैं. आप दो ड्यूलजेट ट्रिम्स और एंट्री-लेवल ऑटोमैटिक वैरिएंट के ऑप्शन पर जा सकते हैं. वहीं सिग्मा ट्रिम वैरिएंट की कीमत 5.63 लाख जबकि अल्फा मैनुअल ट्रिम की कीमत 7.61 लाख रुपये है.

2- टाटा अल्ट्रोज 

हुंडई एलीट i20 और मारुति सुजुकी बलेनो की टक्कर में टाटा मोटर्स ने अपनी अल्ट्रोज कार को लॉन्च किया. अल्ट्रोज को दो BS6-कंप्लेंट पॉवरट्रेन के साथ पेश किया है, जिसमें 86PS पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट वाला 1.2 लीटर पेट्रोल और 90PS पावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है. 8 लाख रुपये के बजट में आप टाटा अल्ट्रोज के किसी भी पेट्रोल वैरिएंट को खरीद सकते हैं. डीजल में XE डीजल और XM डीजल ट्रिम्स भी खरीद सकते हैं जिनकी कीमत 6.99 लाख और 7.75 लाख है.

3- हुडई एलीट i20 

8 लाख रुपये से कम कीमत में आप मैग्ना प्लस (6.49 लाख रुपये), स्पोर्ट्ज प्लस (7.36 लाख रुपये) और स्पोर्ट्ज प्लस डुअल टोन (7.66 लाख रुपये) खरीद सकते हैं. हुंडई एलीट i20 ने BS4 से BS6 में कन्वर्ट होने के साथ अपने ऑप्शनल ऑटोमैटिक और डीजल पावरट्रेन को खो दिया है. हैचबैक अब केवल चार वैरिएंट में मिलती है. जिसमें से तीन 8 लाख से कम की हैं. कार में 1.2-लीटर वाला चार-सिलेंडर के साथ नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है. जो 83PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन में स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. होंडा की इस कार को भी लोग काफी पसंद करते हैं.

4- मारुति सुजुकी डिजायर

8 लाख रुपये से कम कीमत में मारुति सुजुकी डिजायर भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. कंपनी ने हाल ही में डिजायर का मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है. इसमें कॉस्मेटिक अपग्रेड किया गया है. डिजायर में नए BS6 कंप्लेंट 1.2-लीटर डुअल जेट इंजन आपको मिलेंगे, जो 90PS पावर, 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस है डिजायर 5-स्पीड मैनुअल समेत 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और एक आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ आती है. 8 लाख रुपये के बजट में डिजायर के LXi (5.89 लाख), VXi (6.79 लाख), VXi AT (7.31 लाख), ZXi (7.48 लाख) और ZXi AT (8 लाख) खरीद सकते हैं.

5- होंडा अमेज- 8 लाख से कम बजट में आप होंडा अमेज के E, S, V, S CVT और VX पेट्रोल वैरिएंट के साथ-साथ E डीजल वैरिएंट को चुन सकते हैं. इनकी कीमत 6.09 लाख (E), 6.81 लाख (S), 7.44 लाख (V), 7.71 लाख (S CVT), 7.92 लाख (VX) और 7.55 लाख (E डीजल) है. अमेज BS4 से BS6 में कन्वर्ट होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिलती है. सब-4 मीटर सेडान में 1.2-लीटर, नेचुलरी एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 90PS पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 1.5-लीटर का डीजल इंजन 100PS का पीक पावर और 200Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. CVT ऑटो ट्रांसमिशन के साथ यह 80PS पावर और 160Nm टॉर्क जनरेट करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tube vs Tubeless Tyre: कुछ में ट्यूब और कुछ में ट्यूबलेस टायर, ऐसा क्यों करती हैं कंपनियां?
कुछ में ट्यूब और कुछ में ट्यूबलेस टायर, ऐसा क्यों करती हैं कंपनियां?
Car Engine Noise: कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
Electric Vehicles Pollution: ईवी गाड़ियां भी करती हैं प्रदुषण, जी हां, चौंका देगा यह सच
ईवी गाड़ियां भी करती हैं प्रदुषण, जी हां, चौंका देगा यह सच
Car Safety From Dogs: घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव
घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget