एक्सप्लोरर

सेकंड हैंड बाइक खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो अपनाएं ये पांच जरूरी टिप्स, मिलेगा फायदा

नई बाइक खरीदना जितना आसान है उतना ही मुश्किल एक पुरानी या फिर सेकंड हैंड बाइक को खरीदना होता है. सेंकड हैंड बाइक के नाम पर अक्सर लोग ठगी कर जाते हैं. इसलिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए.

नई बाइक्स के अलावा देश में सेकंड हैंड बाइक्स का भी बाजार काफी बड़ा है. लेकिन नई बाइक खरीदना जितना आसान है उतना ही मुश्किल होता है एक पुरानी/सेकंडहैंड बाइक को खरीदना, क्योंकि अक्सर लोक ठगी का शिकार हो जाते हैं, अच्छी बाइक बताकर लोगों को खराब बाइक पकड़ा दी जाती है जिससे सस्ते के चक्कर में सौदा महंगा साबित होता है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपको एक पुरानी बाइक खरीदने में मदद करेंगे. तो चलिए जानते हैं एक पुरानी बाइक खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें.

सर्विस रेकॉर्ड चेक करें आपने जो भी सेकंड हैंड बाइक अपने पसंद की है, उसकी फाइनल डील करने से पहले बाइक की सर्विस हिस्ट्री देखें, इससे आपको इस बात का पता चल जायेगा कि बाइक की सर्विस कब और कितनी बार हुई है. सर्विस हिस्ट्री से यह भी पता चल जाएगा कि इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाया है या नहीं. इसके अलावा गाड़ी की RC ठीक से चेक करें.

इंश्योरेंस सेकंड हैंड बाइक खरीदते समय उसका इंश्योरेंस देख लें कि जो बाइक आपको बेची जा रही है, उसका इंश्योरेंस कराया गया है या नहीं. इंश्योरेंस के पेपर्स आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें. ध्यान रहे कि बाइक बेचने की तारीख तक उस बाइक का रोड टैक्स चुका दिया गया है या नहीं.

मैकेनिक से भी चेक करवा लें जब भी कोई सेकंड हैंड बाइक फाइनल करने जाएं तो एक बार किसी जानकार मैकेनिक को भी जरूर साथ लेकर जाएं, क्योंकि मैकेनिक, बाइक को देखकर और उसे स्टार्ट करके आपको बता देगा कि यह खरीदने लायक है या नहीं.

टेस्ट राइड जरूर लें जिस बाइक को आप खरीदने जा रहे हैं उसकी ठीक से टेस्ट राइड की करके देखें, बिना ड्राइव किये सौदा फाइनल न करें. बाइक चलाकर उसका पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर का पता लगाया जा सकता है कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है.

NOC बाइक को खरीदते वक्त बाइक मालिक से उसकी NOC जरूर ले लें ,साथ ही ध्यान रखे कि बाइक पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है,अगर बाइक को लोन लेकर बाइक खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' लेना जरूरी है. यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होगा कि उसने लोन की सारी रकम चुका दी है.

ये भी पढ़ें

काम की खबर: पुरानी कार बेचते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी अच्छी डील कार चलाते वक्त ना करें ये गलतियां, जानिए कार को फिट रखने के लिये हिट टिप्स
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget