एक्सप्लोरर

काम की खबर: पुरानी कार बेचते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी अच्छी डील

अगर आप चाहते हैं कि आपको अपनी पुरानी कार के बढ़िया दाम मिलें तो यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

आजकल अपनी पुरानी कार बेचना काफी आसान हो गया है. कार बेचने के लिए आजकल कई ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध हैं. बस गाड़ी की फोटो क्लिक कर और अपलोड कर दो. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी के सही दाम मिले तो यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जो आपकी कार के अच्छे दाम दिला सकते हैं.

कार की मार्केट वैल्यू पता करें जब भी आप अपनी कार बेचने की तैयारी करें तो उससे पहले अगर आप अपनी कार की रीसेल वैल्यू का पता लगवा लें तो आपको आसानी होगी, साथ ही आपको यह अंदाज लग जाएगा कि कार की डिमांड कितनी रखनी है. इसके लिए आप इंटरनेट का सहारा ले सकते है, डीलर से बात कर सकते है. इसके लिए आप तीन से चार डीलर्स से बात करें.

कार की कंडीशन हो बेहतर याद रखें आपकी कार जितनी साफ़-सुथरी होगी और अच्छी कंडीशन में होगी, आपको उसकी वैल्यू उतनी ही अच्छी मिलेगी. इसलिए कार को किसी को दिखाने से पहले उसकी अच्छे से वाशिंग और सफाई कर लें. बेहतर होगा यदि आप कार की वाशिंग किसी सर्विस सेंटर से करा लें.

कीमत बढ़ाकर ही बताएं याद रखें, आपकी कार की जितनी मार्किट वैल्यू या रीसेल वैल्यू है, आपको उस कीमत से करीब 10 से 15 हजार रुपये बढ़ाकर ही बताने चाहिए, क्योंकि मोल भाव करने के बाद दाम कम करने पड़ते हैं. फिक्स दाम पर कार बेचने से बचें

पूरे पेपर्स तैयार रखें जब भी किसी को कार दिखाने/बेचनें जा रहे हों, तो कार के पूरे पेपर्स साथ रखें ताकि सामने वाले को आप पर पूरा विश्वास हो सकें. आप सर्विस रिकॉर्ड्स, टायर और बैटरी की वारंदी की रसीदें भी संभालकर रखें.

विज्ञापन देना होगा फायदेमंद अगर आप कार बेचने के लिए अगर एड निकलवा रहे हैं तो ध्यान दें कि विज्ञापन के लिए कार की बेहतर क्वालिटी वाली फोटो होनी चाहिये, इससे इम्प्रेशन अच्छा पड़ता है.

गाड़ी के पूरे पेपर्स कार बेचने से पहले कार की कोई आउटस्टैंडिंग पेमेंट हो तो उसे क्लियर कर लें, इसके बाद ही कार बेचने निकलें. जब डील तय कर रहे हो तो मोल-भाव उचित करें लेकिन ज्यादा से ज्यादा पैसा ऐंठने की जुगाड़ में न रहें. आप पेमेंट चेक या कैश किसी भी तरह से ले सकते है. यदि आपको पेमेंट चेक से मिल रही है तो चेक क्लियर होने पर ही गाड़ी के सारे पेपर्स दें.

ये भी पढ़ें

कार चलाते वक्त ना करें ये गलतियां, जानिए कार को फिट रखने के लिये हिट टिप्स लॉन्ग रूट पर ड्राइविंग करते वक्त इन बातों का ख्याल रखें, आपकी कार देगी शानदार माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget