एक्सप्लोरर

कार चलाते वक्त ना करें ये गलतियां, जानिए कार को फिट रखने के लिये हिट टिप्स

कार चलाते वक्त अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाये तो आपकी कार की लाइफ और ज्यादा हो सकती है. साथ ही उसका मेंटेनेंस का खर्चा भी कम हो सकता है. हम आपको बताएंगे ऐसे टिप्स जिनसे कार रहेगी एकदम फिट.

वैसे तो हर कोई अपनी कार का ख्याल रखता है लेकिन फिर भी कई बार कार की सर्विस जल्दी आ जाती है या कोई बॉडी पार्ट टाइम से पहले भी खराब हो जाता है. कार की मेंटनेंस पर ध्यान न देने से कई बार कार बीच रास्ते में ब्रेक डाउन भी हो जाती है जिससे परेशानी तो बढ़ती ही है साथ ही अच्छा खासा खर्चा भी हो जाता है. ऐसे हालात से बचने के लिये जरूरी है कि कार की फिटनेस का भी ख्याल रखा जाये ताकि कार बीच रास्ते में आपका साथ ना छोड़े और उसका मेंटनेंस भी जेब पर भारी ना पड़े...

1 इंजन को कैसे रखें मजबूत

जब भी ऑयल चेंज करायें तो अच्छी क्वालिटी का ही ऑयल डलवायें. कई बार सस्ते इंजन ऑयल कार के इंजन पर असर डालते हैं. अच्छा इंजन ऑयल वो माना जाता है जिसकी विस्कोसिटी अच्छी हो. कार अगर ज्यादा चलती है तो फुल सिंथेटिक ऑयल डलवाना चाहिए और कम चलती है तो अथॉराइज्ड सेंटर से मिनरल ऑयल भी डलवा सकते हैं. इंजन की मजबूती के लिये कार स्टार्ट करते ही ज्यादा रेस ना दें. खासतौर पर सर्दियों में कार स्टार्ट करके 1-2 मिनट के लिये छोड़ दें ताकि जमा हुआ ऑयल अच्छी तरह के इंजन में फैल जाए..

इसके अलावा इंजन की मजबूती के लिये गेयर और एक्सीलेरेशन को बेलेंस रखें. कई बार जो नयी कार चलाना सीखते हैं वो पहले या दूसरे गेयर पर ही रेस देने लगते हैं. इससे कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है. इंजन के मेंटनेस के लिये सही गियर शिफ्टिंग करनी चाहिए. गेयर और एक्सीलेरेशन सही रखने पर इंजन भी सही रहता है और माइलेज भी ज्यादा आता है. डीजल की कारों में दो से ढाई हजार आरपीएम( रिवोल्यूशन्स पर मिनट) पर जबकि पेट्रोल कार में साढे तीन से चार के बीच में गियर शिफ्ट करें.

2-हैंडब्रेक के लिये टिप्स

बारिश के मौसम में एक हफ्ते के लिये या महीने भर के लिए कहीं गाड़ी खड़ी कर रहे हों तो हैंड ब्रेक न लगाएं. हैंडब्रेक लगाने से पिछले पहिए के ड्रम ब्रेक जाम हो सकते हैं और फिर उनको खोलने के लिये मैकेनिक बुलाना पड़ सकता है और अगर ड्रम ब्रेक खराब हो गये तो नये डालने पड़ सकते हैं.  इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि हैंड ब्रेक की बटन दबाकर ही पार्किंग ब्रेक लगाये. कई बार हैंड ब्रेक की बटन को पूरी तरह बिना प्रेस किये भी हैंड ब्रेक खींच देते हैं जिससे लॉकिंग गियर खराब होने की संभावना बढ़ जाती है

3-क्लच पर ज्यादा प्रेशर

कई बार हिल्स पर ड्राइव करते वक्त या जहां चढ़ाई है वहां ट्रैफिक में फंस जायें तो कार न्यूट्रल कर हैंड ब्रेक लगा दें. ऐसे ट्रैफिक में कई बार लोग क्लच पर पैर रखे रहते हैं जिससे क्लच पर जोर पड़ता है और उसके खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं

4-टायर्स का मेंटीनेंस भी जरूरी

कई बार लोग टायर के मेंटीनेंस पर ध्यान नहीं देते जिससे टायर जल्दी जल्दी खराब हो जाते हैं. टायर की अच्छी लाइफ के लिये टाइम पर व्हील बैलेंसिंग करायें और करीब हर 10 हजार किलोमीटर होने पर अलाइनमेंट और टायर रोटेशन करें. लंबे टाइम के लिये कहीं कार खड़ी करें तो उसे आगे पीछे करते रहें ताकि टायर में फ्लैट स्पॉट न आयें

5-कार की बॉडी का रखें ख्याल

कई बार बारिश के मौसम में या कहीं पानी वाले रास्ते पर जाने से कार की अंदर वाली बॉडी में पानी और कीचड़ लग जाता है जिससे जंग लगने के चांस बढ़ जाते हैं. ऐसे में टाइम पर कार को वॉश कराना जरूरी है. अगर ज्यादा टाइम तक कार वॉश न करवाई जाए तो जंग से आउटर बॉडी पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं. इसके अलावा कार की बाहरी बॉडी में विंड शील्ड का भी ध्यान रखें और विंड शील्ड को सेफ रखने के लिये पेपर का इस्तेमाल न करें. पेपर कई तरह के मटेरियल से बना होता है और अगर हम विंड शील्ड के कांच को पेपर से साफ करेंगे तो पेपर के कण या उसकी डस्ट और दूसरे पार्टिकल धीरे-धीरे कांच को नुकसान पहुंचा सकते हैं. विंड शील्ड को क्लीन करने के लिये माइक्रो फाइबर क्लॉथ का यूज करें और विंड शील्ड का ये क्लॉथ अलग भी रखें ताकि उसमें और गंदगी ना हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 पहियों पर दौड़ी BYD SUV, वायरल वीडियो ने मचाया ऑटो वर्ल्ड में तहलका
3 पहियों पर दौड़ी BYD SUV, वायरल वीडियो ने मचाया ऑटो वर्ल्ड में तहलका
27 kmpl माइलेज और 1194 KM की रेंज, इस कार ने मचाया धमाल
27 kmpl माइलेज और 1194 KM की रेंज, इस कार ने मचाया धमाल
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget