एक्सप्लोरर

तपती गर्मी में चला रहे हैं CNG कार, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

इस समय देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के मौसम में सीएनजी वाहन के रखरखाव को लेकर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए.

गर्मी के मौसम में सीएनजी वाहन के रखरखाव को लेकर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए. इस समय देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई लोगों के जेहन में यह सवाल रहता है कि क्या ऐसी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में कार में सीएनजी सिलेंडर रखना सुरक्षित है. आज हम आपको बताएंगे गर्मी में सीएनजी कार का रखरखाव कैसे करना है.

सिलेंडर को रिफिल क्षमता से कम भरवाएं
कार में लगे सिलेंडर की अधिकतम सीमा तक सीएनजी नहीं भरवानी चाहिए. गर्मी के माहौल में थर्मल विस्तार के कारण ऐसी सलाह दी जाती है. आपके सिलेंडर की रिफिल क्षमता जितनी है उससे कम भरवाएं. जैसे अगर रिफिल क्षमता 8 लीटर हैं तो सात लीटर तक ही भरवाएं. कार में सीएनजी खत्म होने की चिंता न  करें क्योंकि आपके पास पेट्रोल पर स्विच करने का ऑप्शन होता है.  

सिलेंडर की एक्सपायरी डेट
सीएनजी सिलेंडर एक्सपायरी डेट चेक करना बहुत जरूरी है.  एक सिलेंडर की उम्र आमतौर पर लगभग 15 साल होती है. हालांकि यह कार के चलने की संभावना से ज्यादा है लेकिन फिर भी आपको सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक करनी चाहिए.

छाया में पार्क करें
जहां तक संभव हो सके सीएनजी वाहन को छाया में पार्क करना चाहिए. तेज धूप कार के केबिन का तापमान और भी अधिक बढ़ा सकती है. अगर दिन में अधिकांश समय कार खड़ी करनी है तो उसे किसी छाया वाली जगह में पार्क करे.

हाइड्रो-टेस्टिंग
सीएनजी सिलेंडर को हर तीन साल में हाइड्रो-टेस्टिंग करानी होती है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि कहीं सिलेंडर में कोई रिसाव नहीं है या सिलेंडर को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है और सिलेंडर को अब भी इस्तेमाल रख सकते हैं या नहीं.  गर्मियों में अधिक तापमान को देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण हो सकता है. 

सीएनजी किट
सीएनजी किट अगर किसी स्थानीय मैकेनिक से लगवाई है तो इसकी प्रामाणिकता और सर्टिफिकेशन के लिए इसकी जांच जरूर कराएं. यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि किट सर्टिफाइड है और इसे लगाने वाला मैकेनिक सक्षम अधिकारियों के साथ रजिस्टर्ड है.

यह भी पढ़ें:

Hero Price Hike: आज से 3 हजार रुपये तक महंगे होंगे हीरो के टू- व्हीलर्स, मारुति की कारों के भी बढ़ेंगे दाम

Driving License: अगर आप भी बनवाने जा रहे हैं DL तो जानें आज से क्या हैं नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget