एक्सप्लोरर

अगर बाइक झटके से हो गई हो बंद तो हो सकती है ये खराबी, जानिए क्या है इसका हल

बाइक चलाते समय अगर झटके से आपकी बाइक रुक जाए तो इसके पीछे कई वजह से हो सकती हैं, जिनमें से एक बड़ी है स्पार्क प्लग का खराब होना.

अगर आपके पास टू-व्हीलर है या फोर व्हीलर, इनकी सर्विस हमेशा जरूरी होती है. मान लीजिए आप बाइक से जा रहे हैं और कुछ चलते चलते आपकी बाइक झटके ले कर रुक जाए और बाद में स्टार्ट होने में दिक्कत आने लगे तो समझ जाना चाहिए की कुछ गड़बड़ है. कई बार यह गड़बड़ स्पार्क प्लग में आई खराबी भी हो सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि इस समस्या से कैसे निकला जाए.

इंजन में स्पार्क प्लग एक महत्वपूर्ण पार्ट होता है, ऐसे में इसकी समय-समय पर जांच कराना बेहद जरूरी होता है. अक्सर बारिश के मौसम में स्पार्क प्लग में खराबी आना आम बात है. स्पार्क प्लग में अक्सर गंदगी जमा हो जाती है जिसे साफ करना बेहद जरूरी है अक्सर इसमें तेल के अवशेष चिपके रहते हैं जिसकी वजह से यह ठीक से स्पार्क नहीं करता और इंजन स्टार्ट नहीं हो पाता. इतना ही कई बार स्पार्क पग डैमेज हो जाते हैं जिसकी वजह से इंजन स्टार्ट नहीं होता. इसलिए बाइक में लगे स्पार्क प्लग को बदल लेना जरूरी होता है. हर दो हजार किलोमीटर पर या इससे पहले इसे चेक कर लें, यदि कोई खराबी नजर आए तो इसे बदल लेना ही समझदारी होता है, वरना बाद में दिक्कतें होती हैं.

ऐसे करें स्पार्क प्लग चेंज वैसे तो स्पार्क प्लग बदलने के लिए सर्विस सेंटर या किसी अच्छे मैकेनिक की ही मदद लेनी पड़ती है, लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह फंस गए हैं तो आप खुद भी इसे बदल सकते हैं. लेकिन याद रहे आपके पास एक्स्ट्रा स्पार्क प्लग का होना जरूरी है. तो सबस पहले बाइक के स्पार्क प्लग को खोल कर बाहर निकल लें,इसके लिए स्पार्क प्लग स्पैनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्पार्क प्लग टिप के आसपास तेल जमा या काली परत दिखाई दे तो समाज जाना चाहिए कि इंजन सही स्थिति से भी कम समय में जल रहा है.

बदलते वक्त बरतें सावधानी स्पार्क प्लग को साफ करने के लिए, इसे पेट्रोल या मिट्टी के तेल से साफ करें. अगर कपड़े से साफ कर रहे हैं तो कपड़ा सूखा होना चाहिए. ध्यान देने वाली बात यह है कि इलेक्ट्रोड के बीच सही अंतराल भी होना चाहिए. आमतौर पर, इलेक्ट्रोड अंतर 0.8mm से 1.2 mm रहता है. स्पार्क प्लग लगाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी, इसे बहुत ज्यादा न कसें वरना यह टूट सकता है, या इसकी थ्रेडिंग को नुकसान पहुंचा सकता है. आजकल बाइक्स में दो स्पार्क प्लौस होते हैं., एक्सपर्ट मानते हैं कि इंजन में लगे दोनों स्पार्क प्लग एक ही कंपनी के हों तो बेहतर होगा. बाइक (125cc) में लगने वाले स्पार्क प्लग की कीमत 75 से 80 रुपये तक है.

समय रहते कराएं सर्विस वहीं वाशिंग और बारिश के दिनों में बाइक के फ्यूल टैंक में पानी चला जाता है जिसकी वजह से भी बाइक स्टार्ट नहीं होती, ऐसे में आपको सर्विस सेंटर ही जाना होगा. इसके अलावा अगर बाइक की बैटरी के कमजोर होने की वजह से भी बाइक के स्टार्ट होने में दिक्कत होती है, इसलिए बाइक की बैटरी की जांच समय-समय पर करानी चाहिए.

ये भी पढ़ें

अपनी कार में हमेशा रखें ये 6 जरूरी चीजें, सफर में नहीं आएगी कोई दिक्कत ड्राइव करते समय ब्रेक फेल होने पर मात्र 8 सेकंड में रोकें कार, जानिए ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की Tesla Cybertruck बनी देसी ट्रक, लुक देखकर चौंक जाएंगे
करोड़ों की Tesla Cybertruck बनी देसी ट्रक, लुक देखकर चौंक जाएंगे
गलती से भी मत खरीदना ये कारें, जिंदगीभर जेब पर डालेंगी डाका
गलती से भी मत खरीदना ये कारें, जिंदगीभर जेब पर डालेंगी डाका
कार में किस या कार पर किस, किस पर लगता है ज्यादा जुर्माना?
कार में किस या कार पर किस, किस पर लगता है ज्यादा जुर्माना?
ड्राइविंग के दौरान फोन चलाया तो पड़ेगा भारी, जानें जुर्माना
ड्राइविंग के दौरान फोन चलाया तो पड़ेगा भारी, जानें जुर्माना

वीडियोज

Bihar News: भैंस एक, मालिक दो! अब होगा भारत का पहला DNA टेस्ट! कैसे मिलेगा असली मालिक? |ABPLIVE
Toxic पर Court का बड़ा आदेश, Fake और Defamatory Content पर लगेगी रोक
Computer के अंदर जिंदा दिमाग! सिंगापुर का हिला देने वाला कारनामा! |ABPLIVE
Ramayana Trolling पर Vindu Dara Singh का बड़ा बयान, बोले- Ranbir Kapoor को एक मौका दें
Jagadhatri: 😱Rudra पर छाया Kidnapping का खतरा! जासूस बनकर मैदान में उतरी Jagadhatri #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोहन भागवत के कार्यक्रम से पहले AHEAD पर एक्शन, X ने अकाउंट किया सस्पेंड
मोहन भागवत के कार्यक्रम से पहले AHEAD पर एक्शन, X ने अकाउंट किया सस्पेंड
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, छात्रों के आगे झुकी सम्राट सरकार
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, छात्रों के आगे झुकी सम्राट सरकार
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', किसे मिला खिताब?
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'
नेगेटिव रिव्यू के बाद भी यश ने रचा इतिहास, 'टॉक्सिक' ने दो दिन में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड्स
नेगेटिव रिव्यू के बाद भी यश ने रचा इतिहास, 'टॉक्सिक' ने दो दिन में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड्स
CJP चुनाव लड़ेगी तो देंगे वोट? सर्वे में लोगों के जवाब ने चौंकाया
CJP चुनाव लड़ेगी तो देंगे वोट? सर्वे में लोगों के जवाब ने चौंकाया
Nepal Floods Live: नेपाल बाढ़ से 30 देशों के लोग लापता, 359 की मौत, अगले 3 दिन हो सकते हैं भारी
Live: नेपाल बाढ़ से 30 देशों के लोग लापता, 359 की मौत, अगले 3 दिन हो सकते हैं भारी
जंतर मंतर प्रोटेस्ट: आरक्षण आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
जंतर मंतर प्रोटेस्ट: आरक्षण आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
जयपुर नगर निगम चुनाव: AAP की पहली लिस्ट, उतारे 11 उम्मीदवार
जयपुर नगर निगम चुनाव: AAP की पहली लिस्ट, उतारे 11 उम्मीदवार
Embed widget