एक्सप्लोरर

ड्राइव करते समय ब्रेक फेल होने पर मात्र 8 सेकंड में रोकें कार, जानिए ट्रिक

ड्राइविंग करते वक्त अपनी सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें. अगर आपकी कार के ब्रेक फेल हो जाएं तो समझदारी से काम लेते हुए इन बातों का ध्यान रखें. इससे आप अपनी कार पर काबू पा कर किसी बड़े हासदे से बच सकते हैं.

सड़क पर रफ्तार से दौड़ती कार अक्सर ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटना की शिकार होती हैं. एक्सप्रेस वे पर 80 से 100 किमी की रफ्तार से कार चलती है दूसरे वाहन से डिस्टेंस भी काफी कम होता है ऐसे में अगर आपकी कार के ब्रेक काम न करें तो सोचिए आपकी क्या हालत होगी. ऐसी स्थिति में अच्छे से अच्छे ड्राइवर का दिमाग भी काम नहीं करता, लेकिन ऐसी कंडीशन में आपको होश खोने की बजाय समझदारी से काम लेना चाहिए. आप चाहें तो ब्रेक फेल होने के बाद भी अपनी कार को सिर्फ 8 सेकंड में कंट्रोल कर सकते हैं. आइये जानते हैं कार के ब्रेक फेल होने पर आपको क्या करना चाहिए. ब्रेक फेल होने के संकेत समझें

जब भी आप ड्राइविंग करें अपनी कार पर पूरा ध्यान दें. आमतौर पर ब्रेक फेल होने से पहले ही आपकी गाड़ी कुछ संकेत देने लगती है. कई बार हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो जान पर भारी पड़ सकती है.

1- ब्रेक लगाने पर ब्रेक पैड आवाज करने लगते हैं 2- कई बार ब्रेक कैलिपर्स जाम होने लगते हैं 3- अचानक ब्रेक वायर टूट जाती है या फिर मास्टर सिलंडर लीक होने लगता है और ब्रेक्स को जरूरी दबाव नहीं मिल पाता 4- ब्रेक फ्यूल लीक होना भी ब्रेक फेल होने का संकेत देता है. 5- ब्रेक फ्यूल लीक होने पर डैशलाइट पर वार्निंग लैंप भी जलने लगते हैं

ब्रेक फेल होने के बाद ऐसे रोके कार

अगर आपकी कार के ब्रेक फेल हो गए हैं तो ऐसे वक्त में आपको समझदारी से काम लेना है. आप इन टिप्स को ध्यान से पढ़ लें.

1- सबसे पहले कार की स्पीड को कम करके उसे कंट्रोल करें और बार-बार ब्रेक पैडल पर पांव मारें. कई बार ऐसा करने से ब्रेक्स को सही प्रेशर मिलता है और ब्रेक काम करने लगते हैं.

2- अगर कार टॉप गियर में चल रही है, तो उसे लोवर गियर में लेकर आएं. कोशिश करें पहले गियर में लाने की.

3- ध्यान रखें घबराहट में सीधे पांचवे से पहले गियर में बिल्कुल न लाएं. न्यूट्रल में बिल्कुल भी न चलाएं क्योंकि इससे आप कार का कंट्रोल खो सकते हैं.

4- भूलकर रिवर्स गियर न लगाएं. इससे पीछे आ रहा वाहन हादसे का शिकार हो सकता हैं और आपको भी खतरा है.

5- आप सिर्फ क्लच का इस्तेमाल करें, एक्सलेटर का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें.

6- आप कहीं ट्रैफिक में हैं, तो दूसरों हॉर्न, हैजार्ड लाइट्स, इंडीकेटर और हेडलैंप्स-डिपर से इशारा करें. इससे खतरा कम होगा.

7- एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसी स्थिति में गाड़ी का एयरकंडीशन ऑन कर लें. इससे इंजन पर दबाव बढ़ेगा और स्पीड थोड़ी कम होगी.

8- एक्सपर्ट का कहना है कि हेडलाइट्स, हैजार्ड लाइट्स जलाने से बैटरी की पावर सप्लाई कम होगी और कार धीमे हो जाएगी.

9- अगर पास में रेत या मिट्टी हो, तो स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल करते हुए रेत या बजरी पर गाड़ी चढ़ा दें. इससे कार की स्पीड काफी कम हो जाएगी.

10- आप सही से हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें मैनुअल हैंडब्रेक वाली कार में गियर बदलते समय हल्के हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें.

11- कार के पहले गियर में आने पर जब स्पीड 40 किमी प्रति घंटा के आसपास हो, तो आप सीधे हैंडब्रेक खींच कर रफ्तार को काबू कर सकते हैं.

12- हाईस्पीड में एकदम से हैंडब्रेक न लगाएं, अचानक हैंडब्रेक लगाने से पिछले पहिये लॉक हो जाते हैं और कार के पलटने का खतरा बढ़ जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget