एक्सप्लोरर

टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर नजर आई Hyundai Venue फेसलिफ्ट, जानें किन कारों को दे सकती है टक्कर

हुंडई जल्द ही अपनी पॉपुलर SUV वेन्यू के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने वाली है. इसी सिलसिले में Hyundai Venue Facelift को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. आइए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Hyundai Venue Facelift Feature: भारतीय SUV बाजार में Hyundai Venue को एक भरोसेमंद और स्टाइलिश विकल्प के तौर पर देखा जाता है. अब हुंडई इसकी फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे हाल ही में फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है.

दरअसल, नई Hyundai Venue फेसलिफ्ट का डिजाइन और फीचर्स इसे एक प्रीमियम सब-कॉम्पैक्ट SUV के रूप में स्थापित कर सकते हैं. आइए इस अपकमिंग मॉडल की डिटेल्स के बारे में जानते हैं..

कैसा होगा नई Hyundai Venue का डिजाइन?

Hyundai Venue फेसलिफ्ट के टेस्टिंग मॉडल की जो स्पाई इमेज सामने आई हैं, उनसे इसके डिजाइन में किए गए अहम बदलावों की झलक मिलती है. सामने की तरफ इसमें वर्टिकली स्टैक्ड रेक्टेंगुलर हेडलैंप्स देखने को मिलते हैं, जो दोहरे चेंबर वाले LED रिफ्लेक्टर से लैस होंगे. इसके साथ ऊपर की तरफ इनवर्टेड L-शेप्ड LED DRL स्ट्रिप दी गई है जो SUV को हाई-टेक लुक देती है.

साइड प्रोफाइल में पहले से अधिक बोल्ड रूफ रेल्स और नए ORVMs दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, नई बॉडी क्लैडिंग और फ्रेश डिजाइन वाले स्पोर्टी अलॉय व्हील्स इसे और भी ज्यादा मस्कुलर बनाते हैं. रियर में भी LED टेल लैंप्स और रिफ्रेश बंपर डिजाइन की उम्मीद की जा रही है.

केबिन और टेक्नोलॉजी 

Hyundai Venue फेसलिफ्ट के केबिन को और ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी इसमें रिफ्रेश डैशबोर्ड लेआउट, नया सेंटर कंसोल और नई सीट अपहोल्स्ट्री देने जा रही है. इसके साथ ही डायनामिक एम्बिएंट लाइटिंग SUV को और स्टाइलिश लुक देगी. अब भी इस कार में पहले जैसे कई हाईटेक फीचर्स मिलने जारी रहेंगे, जैसे 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जिसमें 60 से अधिक स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं, वॉयस असिस्टेंस के साथ-साथ Alexa इंटीग्रेशन, और वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट भी है.

सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी की बात करें तो फेसलिफ्टेड वर्जन में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट और लेवल-1 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं, जिससे यह SUV अपने सेगमेंट में और अधिक प्रीमियम और सुरक्षित बन जाएगी.

पावरट्रेन और इंजन

जहां तक पावरट्रेन की बात है, Hyundai Venue फेसलिफ्ट में इंजन लाइनअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. इसमें पहले की तरह ही 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प उपलब्ध रहेंगे. इन सभी इंजनों के साथ मैनुअल, iMT और DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प भी दिए जाएंगे. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इन इंजनों को थोड़ा और फाइन-ट्यून किया जाएगा ताकि फ्यूल एफिशिएंसी और राइडिंग क्वालिटी में सुधार हो सके.

किन कारों को देगी नई वेन्यू टक्कर?

नई Hyundai Venue फेसलिफ्ट बाजार में पहले से मौजूद और हाल ही में लॉन्च हुई कई सब-कॉम्पैक्ट SUVs को सीधी टक्कर देगी. इसके प्रमुख रायवल में मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO, टोयोटा टैसर और स्कोडा काइलैक शामिल हैं. जहां तक लॉन्च टाइमलाइन की बात है, Hyundai Venue फेसलिफ्ट को जल्द ही भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन नए फीचर्स और अपडेट्स को देखते हुए यह एक वैल्यू-फॉर-मनी SUV साबित हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख से शुरू होकर 13 लाख रुपये तक जा सकती है.

ये भी पढ़ें: भारत में लांच हुई हैंडमेड इंजन वाली मर्सिडीज कार, कीमत इतने करोड़ रुपये, जानें कैसे हैं फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब जारी होंगे अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बनाया प्लान
अब जारी होंगे अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बनाया प्लान
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
क्या 2 लाख किमी चलने के बाद सच में बेच देनी चाहिए कार, क्या है सच?
क्या 2 लाख किमी चलने के बाद सच में बेच देनी चाहिए कार, क्या है सच?
विदेशियों की पहली पसंद बनी Maruti Jimny, इन कारों का भी रहा जलवा
विदेशियों की पहली पसंद बनी Maruti Jimny, इन कारों का भी रहा जलवा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget