एक्सप्लोरर

BMW X3 M40i Performance: अगले महीने लॉन्च होगी बीएमडब्ल्यू एक्स3 एम40आई परफॉर्मेंस, शुरू हुई बुकिंग

BMW X3 M40i Performance Rival: इस कार का मुकाबला ऑडी क्यू 5 से होगा, जिसमें एक 2.0L पेट्रोल इंजन मिलता था. इस 5 सीटर एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 61.46 लाख रुपये है.

BMW X3 M40i Performance Launch: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने घोषणा की है कि उसकी बीएमडब्ल्यू एक्स3 एम40आई एक्सड्राइव परफॉर्मेंस एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है. ग्राहक कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से इस एसयूवी को बुकिंग कर सकते हैं. इसकी बुकिंग के 5 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा. इस एसयूवी को मई 2023 में लॉन्च किया जाएगा. 

लिमिटेड यूनिट्स होगी उपलब्ध 

बीएमडब्ल्यू एक्स3 एम40आई एक्सड्राइव परफॉर्मेंस भारत में सीमित संख्या में उपलब्ध होगी और इसे सीबीयू रूट के जरिए देश में लाया जाएगा. यह इसके रेगुलर मॉडल का स्पोर्टियर वर्जन है. X3 M40i में बड़े एयर डैम के साथ अग्रेसिव फ्रंट और रियर बंपर मिलते हैं. इसमें डुअल-एग्जॉस्ट टिप्स के साथ बड़े M स्पोर्ट डुअल-टोन अलॉय व्हील भी मिलते हैं. अन्य कॉस्मेटिक अपग्रेड में एम-स्पेशल ओआरवीएम और ब्लैक-आउट किडनी ग्रिल के साथ ब्लैक स्पीयर और ब्रुकलिन ग्रे कलर ऑप्शंस शामिल हैं. 

फीचर्स 

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें कार्बन-फाइबर ट्रिम्स के साथ सेंसटेक ब्लैक इंटीरियर थीम मिलेगा. इसका डैशबोर्ड लेआउट रेगुलर X3 जैसा ही रहेगा. इसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए ट्विन 12.3-इंच स्क्रीन दिए गए हैं. इसमें 20-इंच एम स्पोर्ट व्हील, एडेप्टिव एम सस्पेंशन, एम स्पोर्ट डिफरेंशियल, एम स्पोर्ट ब्रेक और एक्सड्राइव ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा.

पावरट्रेन

इस कार के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें एक 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो कि M340i सेडान से में भी मिलता है. हालांकि, इस इंजन को 355 bhp की पावर और 500 Nm का टार्क जेनरेट करने के लिए ट्यून किया गया है. यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है जो चारों पहियों को पावर देता है. कंपनी का दावा है यह कार केवल 4.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है. 

कितनी है कीमत?

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने हाल ही में X3 डीजल के दो नए वेरिएंट्स को पेश किया है. जिसमें एक्स3 एक्स ड्राइव20डी एक्सलाइन की एक्स शोरूम कीमत 67.5 लाख रुपये है, और एक्स3 एक्स ड्राइव20डी एम स्पोर्ट की कीमत 69.9 लाख रुपये है. बीएमडब्ल्यू एक्स 3 में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है,  जो 190 hp की पॉवर और 400 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि नई X3 केवल 7.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 213 किलोमीटर प्रति घंटा है. X3 डीजल में कम्फर्ट, ईको प्रो और स्पोर्ट जैसे ड्राइविंग मोड मिलते हैं.

ऑडी क्यू 5 से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला ऑडी क्यू 5 से होगा, जिसमें एक 2.0L पेट्रोल इंजन मिलता था. इस 5 सीटर एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 61.46 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- हीरो मोटोकॉर्प की इन 5 दोपहिया मॉडल्स की जल्द होने वाली है लॉन्चिंग, देखिए पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन के बाद अब भारत बनेगा दुनिया का नया ऑटो हब? Tata Tech ने किया बड़ा दावा
चीन के बाद अब भारत बनेगा दुनिया का नया ऑटो हब? Tata Tech ने किया बड़ा दावा
कार की टचस्क्रीन को ऐसे भूलकर भी न करें साफ, वरना पड़ सकता है भारी
कार की टचस्क्रीन को ऐसे भूलकर भी न करें साफ, वरना पड़ सकता है भारी
अगर आपकी गाड़ी पर नहीं है ये प्लेट तो तुरंत लगवा लीजिए, पुलिस पकड़-पकड़कर काट रही चालान
अगर आपकी गाड़ी पर नहीं है ये प्लेट तो तुरंत लगवा लीजिए, पुलिस पकड़-पकड़कर काट रही चालान
FIFA World Cup जीतने पर मिलेगी Jeep Wrangler, जानिए इस दमदार SUV की कीमत और फीचर्स
FIFA World Cup जीतने पर मिलेगी Jeep Wrangler, जानिए इस दमदार SUV की कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Ram Mandir Donation Scam | Chanda Chori | Sandeep Chaudhary: रामलला के खजाने पर किसने मारी सेंध?
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya | Shastrarth: रामलला के दरबार में किसने की आस्था से सौदेबाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर होगा युद्ध? लेबनान में इजरायल के हमले से भड़का ईरान, बंद कर दिया होर्मुज
फिर होगा युद्ध? लेबनान में इजरायल के हमले से भड़का ईरान, बंद कर दिया होर्मुज
BPSC Result: 70वीं बीपीएससी का रिजल्ट जारी, पहले ही प्रयास में भाई-बहन बने अधिकारी
BPSC Result: 70वीं बीपीएससी का रिजल्ट जारी, पहले ही प्रयास में भाई-बहन बने अधिकारी
क्या वैभव सूर्यवंशी को टारगेट कर रही है श्रीलंकाई टीम? फाइनल से पहले SL से मिल गया जवाब
क्या वैभव सूर्यवंशी को टारगेट कर रही है श्रीलंकाई टीम? फाइनल से पहले SL से मिल गया जवाब
Deool Band 2 BO Collection: 10 करोड़ में 602% प्रॉफिट कमाने के बाद मराठी की चौथी बड़ी हिट बनी 'देऊळ बंद 2'
बॉक्स ऑफिस: 10 करोड़ में 602% प्रॉफिट कमाने के बाद मराठी की चौथी बड़ी हिट बनी 'देऊळ बंद 2'
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
Yoga Day 2026: क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
Healthy Heart Diet Tips : हार्ट पेशेंट्स को सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए, यहां देख लें पूरे हफ्ते की लिस्ट
हार्ट पेशेंट्स को सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए, यहां देख लें पूरे हफ्ते की लिस्ट
देश के युवाओं के खातों में PM मोदी ने जारी किए 2400 करोड़ रुपए, पहली नौकरी पर मिलेंगे 15000
देश के युवाओं के खातों में PM मोदी ने जारी किए 2400 करोड़ रुपए, पहली नौकरी पर मिलेंगे 15000
Embed widget