एक्सप्लोरर

Hyundai i20 Facelift: भारत में शुरू हुई हुंडई i20 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग, मिलेंगे ये बड़े बदलाव

लॉन्चिंग के बाद इस कार का मुकाबला टाटा अल्ट्रोज से होगा, जिसे हाल ही में अपडेट किया गया है. इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, और सीएनजी का विकल्प मिलता है.

Hyundai i20: हुंडई मोटर भारत में लगातार अपने नए वाहनों को लॉन्च कर रही है. जुलाई 2023 की शुरुआत में कंपनी अपनी नई माइक्रो एसयूवी एक्सटर को लॉन्च करेगी. जबकि हुंडई ने अपनी i20 हैचबैक के फेसलिफ्ट वर्जन की भी देश में टेस्टिंग शुरू कर दी है. टेस्टिंग मॉड्यूल को पूरी तरह से कवर किया गया था, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. हालांकि इसके नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील और टेललैंप साफ दिखाई दे रहे हैं. नई 2023 हुंडई i20 फेसलिफ्ट की हाल ही में यूरोपीय बाजार के लिए ऑफिशियल तस्वीरों के जरिए जानकारी मिली थी, जिसके कई डिजाइन एलिमेंट्स भारत स्पेक मॉडल में भी देखने को मिल सकता है.  

कैसा है डिजाइन?

आई 20 हैचबैक का अपडेटेड वर्जन में नए फ्रंट और रियर बंपर के नया हेडलैंप क्लस्टर, रिपोज्ड एलईडी डीआरएल और एरो-शेप्ड इनलेट्स देखने को मिलेगा. टेललैंप्स को जेड-आकार के एलईडी इनसर्ट्स के साथ अपडेट किया जा सकता है. ग्लोबल मॉडल के समान, भारत-स्पेक i20 में कई नए कलर स्कीम्स मिल सकते हैं.  

इंटीरियर

फिलहाल नई 2023 हुंडई i20 फेसलिफ्ट के इंटीरियर की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन  इसमें एक नई थीम और नई अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है. इसमें एक्सटर के समान एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग के साथ डैशकैम मिल सकता है. साथ ही इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस फोन चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. 

पावरट्रेन

इस कार में मौजूदा मॉडल के समान इंजन सेटअप मिलने की संभावना है. नई 2023 हुंडई i20 फेसलिफ्ट में 1.2L नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा. जिसमें क्रमशः 114 Nm और 83PS व 172 Nm के साथ 120PS का आऊटपुट मिलता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल, सीवीटी ऑटोमेटिक और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. 

कब होगी लॉन्च

कंपनी ने अभी इस कार के लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है. लेकिन कुछ हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई 2023 आई 20 इस साल के त्योहारी सीजन तक बाजार में आ सकती है. हालांकि इसकी कीमत में थोड़ी अधिक हो सकती है. फिलहाल इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7.46 लाख रुपये से 11.88 लाख रुपये के बीच है.

टाटा अल्ट्रोज से होगा मुकाबला

लॉन्चिंग के बाद इस कार का मुकाबला टाटा अल्ट्रोज से होगा, जिसे हाल ही में अपडेट किया गया है. इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, और सीएनजी का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा लाने वाली है तीन नई कारें, न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर भी होगी शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget