एक्सप्लोरर

Hyundai Creta: हुंडई लाने वाली है क्रेटा एसयूवी का एडवेंचर एडिशन, जल्द होगी लॉन्च 

इस एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होता है. सेल्टोज एसयूवी को हाल में कंपनी ने फेसलिफ्ट एडिशन में लॉन्च किया है.

Hyundai Creta Adventure Edition: हुंडई मोटर कथित तौर पर अपनी क्रेटा और अल्काजार जैसे मॉडल्स के लिए एक नया स्पेशल एडिशन लाने की तैयारी कर रही है. इस नए स्पेशल एडिशन का नाम एडवेंचर हो सकता है. इसे क्रेटा के नाइट एडिशन से रिप्लेस किया जाएगा, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रेटा और अल्कज़ार के इस नए एडिशन को इस साल अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. 

क्या मिलेगा नया

नए एडवेंचर एडिशन में कॉस्मेटिक डिज़ाइन अपग्रेड देखने को मिलेंगे, हालांकि इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा. नई क्रेटा और अलकज़ार एडवेंचर एडिशन को एक नए 'रेंजर खाकी' रंग में बाजार में उतारा जाएगा, जैसा कि हाल ही लॉन्च हुई नई एक्सटर माइक्रो एसयूवी में देखने को मिला है. इस एसयूवी में कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ के साथ एक डुअल-टोन फिनिश दिया जाएगा.

डिजाइन

एडवेंचर एडिशन में बम्पर गार्निश, रूफ रेल्स, ओआरवीएम और अलॉय व्हील्स में ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट दिए जाने की संभावना है. इस एसयूवी में नए एडवेंचर एडिशन को बैजिंग भी देखने को मिल सकती है. इन वाहनों में सीट हेडरेस्ट और डोर सिल्स पर एडवेंचर एडिशन बैज के साथ अपहोल्स्ट्री के लिए कॉन्ट्रास्टिंग स्टिचिंग के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर स्कीम देखने को मिलेगा.

पॉवरट्रेन

दोनों कारों के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. क्रेटा में 1.5-लीटर NA पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीज़ल इंजन विकल्प मिलने की संभावना है. जबकि अल्काजार में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन मिलने की संभावना है. इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. हुंडई साल 2024 में क्रेटा एसयूवी को एक बड़े अपडेट के साथ फेसलिफ्ट वर्जन में लाने की तैयारी में है, जिसमें एक नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ डिजाइन एलिमेंट्स में अपग्रेड और एक नया इंटीरियर देखने को मिलेगा. हुंडई का कहना है कि इस एसयूवी में नए फ्रंट और रियर डिजाइन के साथ कई भारत स्पेक अपग्रेड दिए जाएंगे.

किससे होगा मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होता है. सेल्टोज एसयूवी को हाल में कंपनी ने फेसलिफ्ट एडिशन में लॉन्च किया है, जिसमें एक नए इंजन के साथ कई फीचर्स अपग्रेड देखने को मिले हैं.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट निसान की नई किक्स, जानिए क्या हुआ है अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget