एक्सप्लोरर

Hyundai के इस खास एयरबैग से 80 फीसदी कम होगी सिर की चोट, जानें कैसे करेगा काम

Hyundai ने नया सेंटर साइड एयरबैग ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के बीच में होगा. दुर्घटना के दौरान यह ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर को एक-दूसरे से टकराने और सिर में चोट लगने से बचाएगा.

नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनियां अब अपनी गाड़ियों में सेफ्टी फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं.  सरकार ने भी सभी कारों में एयरबैग, ABS+EBD जैसे फीचर्स को स्टैण्डर्ड कर दिया है. गाड़ियों में सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखते हुए कार निर्माता कंपनी Hyundai ने अपना नया सेंटर साइड एयरबैग डेवलप किया है. आइये जानते हैं किस तरह काम करता है यह साइड एयरबैग.

ऐसे करता है सुरक्षा  

Hyundai ने नया सेंटर साइड एयरबैग ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के बीच में होगा. दुर्घटना के दौरान यह ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर को एक-दूसरे से टकराने और सिर में चोट लगने से बचाएगा. इतना ही नहीं अगर कार में फ्रंट पैसेंजर बैठा नहीं होगा, तो यह ऐक्सिडेंट के दौरान गाड़ी के राईट साइड से पड़ने वाले असर से ड्राइवर को सुरक्षित रखेगा. सेंटर साइड एयरबैग ड्राइवर की सीट में लगा फिट होगा.  कंपनी के मुताबिक नया एयरबैग दुर्घटना के के दौरान ड्राइवर और पैसेंजर के टकराने पर सिर में लगने वाली चोटों को 80 फीसदी तक कम करने में मदद करेगा. यूरोपियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन के आंकड़ों की के अनुसार ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के एक-दूसरे से टकराने या गाड़ी के इंटीरियर पैनल से चोट लगने पर सेकंडरी डैमेज का रेट इस समय 45 फीसदी है. ऐसे में सेंटर साइड एयरबैग काफी हद तक मदद करेगा.

हल्का और कॉम्पैक्ट

खास बात यह है कि Hyundai ने इस सेंटर साइड एयरबैग में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी को लिए पेटेंट अप्लाई किया है. यह एयरबैग कॉम्पैक्ट और हल्का है इसका वजन अन्य अन्य प्रॉडक्ट से 500 ग्राम हल्का है. दुर्घटना के समय पैसेंजर के वजन को सपॉर्ट करने के लिए इस नए एयरबैग में टीथर नाम का एक इंटर्नल कम्पोनेन्ट दिया है. Hyundai को इस बात की पूरी उम्मीद है कि उनका नया सेंटर साइड एयरबैग गाड़ियों को और ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बना देगा. अब देखना होगा कि Hyundai सबसे पहले किस कार में इस एयरबैग को शामिल करती है. इस समय Hyundai की गाड़ियों में सिंगल एयरबैग्स से लेकर 6 एयरबैग्स तक देखने को मिलते हैं.

यह भी पढ़ें 

पूरे परिवार के लिए Hyundai लाएगी नई MPV, मारुति अर्टिगा को मिलेगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget