एक्सप्लोरर

ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग का स्मार्ट समाधान, कम कीमत में मिल रही हैं ये स्मार्ट ऑटोमैटिक कारें, देखें लिस्ट

अगर आप आसान और आरामदायक ड्राइविंग चाहते हैं, तो सस्ती ऑटोमैटिक कारें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. आज के समय में कम बजट में भी अच्छे फीचर्स और बढ़िया परफॉर्मेंस वाली कारें मिल रही हैं, आइए जानते हैं.

आज के समय में शहरों में बढ़ते ट्रैफिक के कारण कार चलाना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. बार-बार क्लच दबाना और गियर बदलना थका देने वाला काम बन जाता है. ऐसे में ऑटोमैटिक कारें एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई हैं. इन कारों में ना तो क्लच का झंझट होता है और ना ही बार-बार गियर बदलने की जरूरत पड़ती है. ड्राइवर सिर्फ ड्राइव मोड चुनकर आराम से कार चला सकता है.

दरअसल, पहले ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिर्फ महंगी कारों में मिलता था, लेकिन अब कंपनियों ने इसे बजट कारों में भी देना शुरू कर दिया है. अगर आपका बजट कम है और आप एक आसान ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो बाजार में कई सस्ती ऑटोमैटिक कारें मौजूद हैं जो आपकी जरूरत को पूरा कर सकती हैं.

Nissan Magnite

Nissan Magnite इस लिस्ट की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.2 लाख रुपये है, जो इसे बजट में फिट बनाती है. इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अच्छा परफॉर्मेंस देता है. इसके साथ ही इसमें 8 इंच की टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह कार उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम कीमत में एक स्टाइलिश और फीचर से भरपूर SUV चाहते हैं.

Hyundai Exter और Renault Kiger

Hyundai Exter एक नई और अट्रैक्टिव कार है, जिसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के कई विकल्प मिलते हैं. इसकी कीमत लगभग 6.9 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और CNG का विकल्प भी उपलब्ध है. इसके नए डिजाइन, अलॉय व्हील्स और शानदार इंटीरियर इसे खास बनाते हैं. वहीं Renault Kiger भी अपने दमदार लुक और फीचर्स के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत करीब 6.95 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और साथ ही वेंटिलेटेड सीट्स, डिजिटल डिस्प्ले और अलग-अलग ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. यह कार कंफर्ट और स्टाइल का अच्छा बैलेंस देती है.

Tata Punch और Maruti Fronx

Tata Punch अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा के लिए जानी जाती है. इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत लगभग 7.55 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 10.25 इंच की बड़ी स्क्रीन, सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं. Maruti Fronx उन लोगों के लिए सही है जो स्टाइल के साथ अच्छा माइलेज चाहते हैं. इसकी कीमत करीब 8.2 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 9 इंच की स्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इसका मेंटेनेंस भी कम होता है.

ये भी पढ़ें: Mahindra की टेंशन बढ़ाने जल्द आ रही MG की नई SUV, रेंज जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget