एक्सप्लोरर

Hyundai Exter Knight Edition: हुंडई एक्सटर का नया एडिशन मचाएगा तहलका, लॉन्च से पहले जारी हुआ टीजर

हुंडई ने हालही में अपनी एक्सटर के नाइट एडिशन का आधिकारीक टीजर जारी कर दिया है. यह कार जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च की जाएगी. वहीं इसमें नया ब्लैक थीम मिलेगा.

Hyundai Exter Knight Edition: कार निर्माता कंपनी हुंडई ने पिछले साल जुलाई में अपनी एक्सटर को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था. इस कार को देश में काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला है. अब कंपनी जल्द ही इस कार का नया नाइट एडिशन मार्केट में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस नए एडिशन का आधिकारीक टीजर भी जारी कर दिया है. वहीं हुंडई एक्सटर में कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं जो लोगों को खूब पसंद आते हैं.

जल्द लॉन्च होगा नाइट एडिशन

हुंडई की प्री-फेसलिफ्ट क्रेटा और हुंडई वेन्यू के बाद हुंडई एक्सटर कंपनी की तीसरी कार है जिसमें फुल ब्लैक यानी नाइट एडिशन दिया जा रहा है. टीजर में कार के ब्लैक पेंट के साथ टेलगेट पर लाल रंग इसके लुक को निखार रहा है. इसके अलावा इसमें ब्लैक रंग के ही अलॉय व्हील, ग्रिल, रूफ रेल, पिलर और टेलगेट पर लोगो देखने को मिलेगा.

कैसा है पावरट्रेन


Hyundai Exter Knight Edition: हुंडई एक्सटर का नया एडिशन मचाएगा तहलका, लॉन्च से पहले जारी हुआ टीजर

हुंडई एक्सटर में कंपनी ने 1.2 लीटर का पैट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. यह इंजन 81 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 113 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा इसे 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है. वहीं इस कार के सीएनजी वेरिएंट को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है.

जबरदस्त फीचर्स

अब इस कार के फीचर्स की बात करें तो हुंडई एक्सटर में कंपनी ने कार में 391 लीटर का बूट स्पेस प्रदान कराया है. वहीं इसमें 37 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक भी मौजूद है. इतना ही नहीं इस कार में पावर स्टीयरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एसी, डुअल एयरबैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, अलॉय व्हील, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे कई शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं.

क्या है कीमत

हुंडई एक्सटर की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है. वहीं इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 10.28 लाख रुपये तक जाती है. साथ ही माना जा रहा है कार के नाइट एडिशन की कीमत भी इसे के आस-पास हो सकती है. बाजार में यह कार Maruti Suzuki Brezza और Tata Tiago जैसी गाड़ियों की टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Hyundai Inster EV: इतनी होगी हुंडई इंस्टर ईवी की कीमत, 355 किमी की रेंज है लुक बेहद स्टाइलिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

वीडियोज

India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget