एक्सप्लोरर

Creta खरीदने का है प्लान? जानें GST कटौती के बाद किस वेरिएंट पर कितनी होगी बचत

GST कटौती के बाद Creta और भी किफायती हो गई है. ये SUV सेफ्टी और एडवांस फीचर्स से लैस है. पेट्रोल वेरिएंट 17.4 किमी/लीटर और डीजल वेरिएंट 21.8 किमी/लीटर तक माइलेज देता है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Hyundai Creta हमेशा से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक रही है. अब GST 2.0 लागू होने के बाद इस कार की कीमतों में बड़ी राहत मिली है. पहले जहां 28% GST देना पड़ता था, अब केवल 18% टैक्स लगेगा. इस बदलाव का सीधा फायदा मिडिल क्लास खरीदारों को मिला है क्योंकि क्रेटा अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई है.

नई कीमतों में कितना आया फर्क 

  • Creta 1.5 E वेरिएंट की कीमत पहले 11.10 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 10.72 लाख रुपये हो गई है, यानी 38,311 की बचत. इसी तरह 1.5 EX की कीमत 12.32 लाख से घटकर 11.89 लाख रुपये हो गई है, जिससे 42,494 की बचत होती है. 1.5 EX (O) वेरिएंट की कीमत 12.97 लाख से घटकर 12.52 लाख हो गई, यानी 44,735 रुपये का फायदा मिलेगा. वहीं 1.5 EX (O) IVT अब 13.87 लाख में मिलेगी, जबकि पहले इसकी कीमत 14.37 लाख थी, यानी 49,563 की बचत होगी.

  • 1.5 S वेरिएंट 46,684 सस्ता हुआ है और अब 13.07 लाख में उपलब्ध है. 1.5 S (O) वेरिएंट की कीमत 14.46 लाख से घटकर 13.98 लाख हो गई है. इसका IVT वेरिएंट भी 15.96 लाख रुपये से घटकर 15.43 लाख रुपये पर आ गया है. 1.5 SX की कीमत अब 14.94 लाख है, जबकि पहले यह 15.41 लाख रुपये थी. SX Tech और SX Premium वेरिएंट्स पर भी लगभग 40,000 रुपये की बचत मिल रही है.

  • 1.5 SX Tech IVT और SX Premium IVT वेरिएंट्स पर  45,227 और 45,537 की बचत हुई है. वहीं SX (O) वेरिएंट की कीमत 17.46 लाख से घटकर 16.86 लाख रुपये हो गई है. इसका IVT वेरिएंट 65,258 सस्ता हो गया है और SX Turbo DCT वेरिएंट 69,624 की बचत के साथ अब 19.49 लाख में उपलब्ध है.

  • डीजल वेरिएंट्स में भी राहत दी गई है. 1.5 CRDi E 43,753 सस्ती होकर 12.24 लाख रुपये में उपलब्ध है. 1.5 CRDi EX वेरिएंट पर 47,987 की बचत मिल रही है, जबकि CRDi EX (O) पर 50,229 की. इसी तरह इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट 55,057 सस्ता हुआ है. 1.5 CRDi S वेरिएंट की कीमत 51,729 रुपये घटी है और S (O) वेरिएंट की कीमत भी 53,426 रुपये कम हुई है. 

कैसे हैं फीचर्स?

  • Hyundai Creta सिर्फ कीमत की वजह से ही नहीं बल्कि अपने फीचर्स की वजह से भी पॉपुलर है. इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बोस का प्रीमियम साउंड सिस्टम, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं.

सेफ्टी फीचर्स

  • Hyundai Creta में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें 6 एयरबैग्स, लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, लेन कीप असिस्ट और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं ड्राइव को और सुरक्षित बनाती हैं.

इंजन और माइलेज के विकल्प

  • Creta तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है – 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट 17.4 किमी/लीटर तक देता है, टर्बो पेट्रोल 18.2 किमी/लीटर तक और डीजल इंजन 19 से 21.8 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें: जीएसटी कटौती के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Celerio? खरीदने से पहले ये जानना जरूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget