एक्सप्लोरर

Hyundai की इस SUV को खरीदने के लिए मची होड़! कीमत 11 लाख से शुरू, मिलते हैं ये फीचर्स

Hyundai Sales Report: कार निर्माता कंपनी हुंडई के लिए इस साल के पहले महीने की शुरुआत काफी अच्छी रही. कंपनी की क्रेटा SUV ने पिछले साल जनवरी के मुकाबले इस बार 40 फीसदी ज्यादा सेल की है.

Hyundai Creta Sales Report: इंडियन मार्केट में हुंडई की कारों को खूब पसंद किया जाता है. कंपनी की मोस्ट पॉपुलर कार क्रेटा के लिए पिछला महीना काफी अच्छा गुजरा. हुंडई के लिए क्रेटा बेस्ट-सेलिंग एसयूवी रही है, वहीं वेन्यू और एक्सटर को भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आइए जानते हैं कि क्रेटा SUV की सेल पिछले महीने कितनी रही?

पिछले महीने कुल इतनी सेल रही

Hyundai Creta को अब इलेक्ट्रिक वर्जन भी मिल चुका है. Creta/Creta इलेक्ट्रिक मॉडल को पिछले महीने कुल 18 हजार 522 नए ग्राहक मिले, जोकि पिछले साल जनवरी महीने से 40 फीसदी ज्यादा है. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख 11 हजार रुपये है, जबकि इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए कीमत 20.42 लाख रुपये कीमत है. 

दूसरे और तीसरे नंबर पर ये SUV

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर Hyundai Venue का नाम है. इस किफायती एसयूवी को पिछले महीने कुल 11 हजार 106 नए ग्राहक मिले है, जो साल 2024 के जनवरी महीने में बिके 11 हजार 813 यूनिट के मुकाबले 6.13 फीसदी मामूली गिरावट दिखाता है.  तीसरे नंबर पर हुंडई एक्सटर रही, जिसे पिछले महीने 6068 नए ग्राहक मिले हैं. यह जनवरी 2024 में बेची गई 8229 यूनिट्स के मुकाबले 26.26 फीसदी गिरावट को दिखाता है. 

क्रेटा इलेक्ट्रिक इसके ICE वेरिएंट्स पर बेस्ड कार है. ये इलेक्ट्रिक कार हुंडई क्रेटा की तरह ही डिजाइन की गई है. इस गाड़ी में शट-ऑफ बंपर ग्रिल, एक्टिव एयर फ्लैप्स और एक नई स्किड प्लेट लगाई गई है. इससे ज्यादा आपको क्रेटा और क्रेटा ईवी के डिजाइन में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा. इस कार को पिक्सल थीम में लाने की वजह से ये गाड़ी हुंडई की बाकी ईवी की तरह प्रीमियम लुक में नजर आती है.

Hyundai Creta EV की रेंज

हुंडई की ये नई इलेक्ट्रिक कार क्रेटा ईवी दो बैटरी पैक के साथ आने वाली है. इस गाड़ी में एक 51.3 kWh का बैटरी पैक लगा मिलेगा. इस बैटरी के साथ ये कार 473 किलोमीटर की रेंज देने का दावा कर रही है. इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार में एक 42 kWh के बैटरी पैक का ऑप्शन भी मिलने वाला है, जिससे ये सिंगल चार्जिंग में 390 किलोमीटर की दूरी तय सकेगी.

यह भी पढ़ें:-

कितने डाउन पेमेंट पर आपको मिल जाएगी Tata Harrier? यहां जानें EMI का पूरा हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget