एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: अप्रैल 2023 तक लॉन्च हो सकती है नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, जानिए क्या होंगे बदलाव 

एक अनुमान के मुताबिक नई क्रेटा, अपने मौजूदा मॉडल से कम से कम 50,000 रुपये महंगी होगी. यह कार किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक से टक्कर लेगी. 

New Hyundai Creta: हुंडई ने सेकेंड जेनरेशन क्रेटा एसयूवी को मार्च 2020 में लॉन्च किया था. तब से लेकर अब तब तक इस एसयूवी की बाजार में मजबूत पकड़ बनी हुई है. यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV में से एक है. हुंडई ने हाल ही में इस एसयूवी का नाइट एडिशन भी लॉन्च किया था और अब जल्द ही यह एक नए अवतार में आने वाली है. 

हुंडई की अपडेटेड क्रेटा को 2023 ऑटो एक्सपो में पेश होने की उम्मीद है. एक स्थानीय डीलरशिप के अनुसार कंपनी ने पुराने मॉडल की सप्लाई बंद कर दी है और अब मार्च में उन तक नया मॉडल पहुंचाया जाएगा. नई क्रेटा बाहरी तौर पर हुंडई की नई टक्सन से प्रेरित होगी. इसमें नया पैरामीट्रिक फ्रंट ग्रिल और एलईडी डीआरएल फिन शेप एलिमेंट मिलेगा. SUV में बूमरैंग आकार के एलईडी टेललाइट्स और न्यू डिज़ाइन 17 इंच के अलॉय व्हील्स और एक नए डिज़ाइन का टेलगेट मिलता है.

इंटिरियर

इंटीरियर की बात करें तो इसमें केबिन का लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा, लेकिन नई क्रेटा को एक नया कलर स्कीम मिल सकता है. इस कार में वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto के साथ एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और इसे अल्काजर के जैसा एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा. 

फीचर्स

नई क्रेटा एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानि ADAS से लैस होगी. जिसमें एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक टक्कर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, फ्रंट कोलिशन से बचाव के लिए इमरजेंसी ब्रेकिंग समेत और बहुत से फीचर्स शामिल हैं.

इंजन

2023 क्रेटा में मौजूदा पावरट्रेन के विकल्पों को ही जारी रखा जाएगा, जिसमें 1.5-लीटर MPi पेट्रोल, 1.5-लीटर CRDi डीजल और 1.4-लीटर tGDi टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं. साथ ही इसमें  6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 6-स्पीड IVT और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. 

कितनी होगी कीमत?

एक अनुमान के मुताबिक नई क्रेटा, अपने मौजूदा मॉडल से कम से कम 50,000 रुपये महंगी होगी. यह कार किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक से टक्कर लेगी. 

स्कोडा कुशाक से होगा मुकाबला?

स्कोडा की कुशाक एसयूवी में दो पेट्रोल इंजन मिलते हैं, जिसमें 115 PS की पॉवर आउटपुट वाला 1.0 टर्बो पेट्रोल और 150 PS पॉवर आउटपुट वाला 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर और 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है.

यह भी पढ़ें :- कल तक स्कोडा और फॉक्सवैगन की इन कारों पर ले सकते हैं 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Traffic Rules: एक दिन में एक ही गलती का कितनी बार कट सकता है चालान, क्या है ट्रैफिक रूल?
एक दिन में एक ही गलती का कितनी बार कट सकता है चालान, क्या है ट्रैफिक रूल?
क्या E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां? इंजन खराब और कम माइलेज के हर सवाल पर सरकार का जवाब
क्या E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां? इंजन खराब और कम माइलेज के हर सवाल पर सरकार का जवाब
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
भारत में हर महीने क्यों महंगी हो रही हैं कारें? सामने आया बेहद हैरान करने वाला जवाब
भारत में हर महीने क्यों महंगी हो रही हैं कारें? सामने आया बेहद हैरान करने वाला जवाब

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget