एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, कई जानकारियां आईं सामने 

नई क्रेटा में 360-डिग्री कैमरा और साथ में ADAS सुइट भी मिलेगा. पीछे की ओर री डिज़ाइन किए गए टेलगेट, एक नया बम्पर और नए एलईडी टेल-लाइट्स के साथ-साथ अंदर की तरफ कई फीचर अपग्रेड की मिलने उम्मीद है. 

Hyundai Creta Facelift Spotted: फिलहाल देश में मौजूदा क्रेटा की सेगमेंट में खूब बिक्री होती है और जल्द ही इसे एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है. हुंडई की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी अपने नए अवतार में अगले साल की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. ग्लोबल मार्केट में आने से पहले कंपनी भारत के साथ-साथ विदेशों में भी क्रेटा फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है, अब हाल ही में दक्षिण कोरिया से नई स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं. 

नए स्पाई शॉट्स में क्या दिखा?

टेस्टिंग मॉडल को पूरी तरह से ढका गया था, लेकिन करीब से देखने पर कुछ स्टाइलिंग डिटेल्स सामने आते हैं जो पहले भी देखी जा चुकी हैं. इसका सिल्हूट और डाइमेंशन मौजूदा क्रेटा जैसा है, लेकिन नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल होने के कारण इसमें सबसे बड़ा अपडेट नए अलॉय व्हील्स के रूप में देखने को मिला है. इसके एक फेंडर पर एक स्टिकर लगा है, जिस पर इसका कोडनेम, SU2i लिखा है.  हुंडई ने वर्तमान क्रेटा के लिए समान कोड का उपयोग किया है, जहां SU2 का अर्थ वाहन है और "i" का अर्थ भारत है.

डिजाइन 

अन्य बाजारों में बिकने वाली क्रेटा के टक्सन-जैसे डिज़ाइन के विपरीत, भारत-स्पेक क्रेटा फेसलिफ्ट विदेशों में बेची जाने वाली पैलिसेड एसयूवी से प्रेरित है. इसमें एक स्प्लिट यूनिट वर्टिकल हेडलैंप क्लस्टर मिलेगा, जिसमें पैलिसेड-जैसे एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप होंगे. पिछले स्पाई शॉट्स में क्यूब जैसी डिटेलिंग के साथ एक बिल्कुल नए ग्रिल देखने को मिले थे, जो कि पैलिसेड से काफी मेल खाता है.

फीचर्स 

नई क्रेटा में 360-डिग्री कैमरा और साथ में ADAS सुइट भी मिलेगा. पीछे की ओर री डिज़ाइन किए गए टेलगेट, एक नया बम्पर और नए एलईडी टेल-लाइट्स के साथ-साथ अंदर की तरफ कई फीचर अपग्रेड की मिलने उम्मीद है. 

पावरट्रेन 

क्रेटा फेसलिफ्ट में तीन इंजन विकल्प मिलेंगे, जिसमें 115hp पॉवर वाला एक 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 115hp पॉवर वाला एक 1.5L डीजल इंजन और 160hp पॉवर वाला एक 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो वरना, अल्काजार, कैरेंस और सेल्टोस में भी मिलता है.

कब होगी लॉन्च 

नई क्रेटा का उत्पादन जनवरी 2024 के मध्य तक देश में शुरू हो जाएगा, और इसे फरवरी के अंत तक लॉन्च किया जाएगा. अगले साल के अंत में इसका ईवी वेरिएंट भी बाजार में आ जाएगा. इस कार का मुकाबला किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- टाटा ने कराया Frest और Azura नामों का ट्रेडमार्क, हो सकती हैं टाटा कर्व आधारित कूप एसयूवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget