एक्सप्लोरर

Upcoming Tata Cars: टाटा ने कराया Frest और Azura नामों का ट्रेडमार्क, हो सकती हैं टाटा कर्व आधारित कूप एसयूवी 

नई टाटा अजुरा EV में कंपनी जिप्ट्रॉन तकनीक का इस्तेमाल करेगी, जिससे लगभग 400-500 किमी की अनुमानित रेंज मिलने की संभावना है. हालांकि, बैटरी, पॉवर और टॉर्क की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है.

Tata Azura and Frest: टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अपने कई नए प्रोडक्ट्स को बाजार में लाने वाली है. हाल ही में कंपनी ने टाटा फ्रेस्ट और टाटा अज़ुरा नामों को ट्रेडमार्क किया है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि इनमें से एक को आगामी टाटा कर्वव कॉन्सेप्ट-आधारित कूप एसयूवी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. 

इलेक्ट्रिक और आईसीई दोनों मॉडल होंगे मौजूद 

टाटा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कर्व का इलेक्ट्रिक वर्जन 2024 की शुरुआत में देश में आएगा, इसके बाद इसका आईसीई मॉडल भी आएगा. कर्व कांसेप्ट टाटा की नई 'डिजिटल' डिजाइन लैंग्वेज को दिखाती है. जिसे पहले ही नए नेक्सन और नेक्सन ईवी के डिजाइन एलिमेंट्स में देखा गया है. दोनों को 14 सितंबर, 2023 को लॉन्च किया जाएगा. 

कैसा होगा डिजाइन

प्रोडक्शन मॉडल टाटा कर्व, जिसे टाटा अज़ुरा नाम दिए जाने की संभावना है, से कांसेप्ट के डिजाइन को बारीकी से फॉलो करने की उम्मीद है. इस मॉडल में चौकोर व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग और पीछे की ओर इंटीग्रेटेड स्लोपिंग रूफ मिलने की संभावना है. इसके इंटीरियर में एंगुलर एलिमेंट्स के साथ थ्री लेयर डैशबोर्ड डिज़ाइन मिल सकता है.

इंटीरियर

अज़ुरा एसयूवी के इंटीरियरमें फ्री-स्टैंडिंग डुअल डिजिटल स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए), डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक 360-डिग्री कैमरा, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, एक सेंटर आर्मरेस्ट, एक इनलाइटेंड लोगो के साथ एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक रोटरी गियर सेलेक्टर मिल सकता है. 

पॉवरट्रेन

नई टाटा अजुरा EV में कंपनी जिप्ट्रॉन तकनीक का इस्तेमाल करेगी, जिससे लगभग 400-500 किमी की अनुमानित रेंज मिलने की संभावना है. हालांकि, बैटरी, पॉवर और टॉर्क की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है. कर्व एसयूवी के आईसीई मॉडल में एक नए 1.2L टीजीडीआई पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 125bhp पॉवर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन स्टेज II बीएस 6 नियमों का अनुपालन करता है और ई20 फ्यूल पर चलने में सक्षम है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन पेश किए जा सकते हैं. इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और अन्य कई कारों से हो सकता है.

यह भी पढ़ें :- मारुति दे रही है अपनी नेक्सा कारों पर भारी छूट, करें 65,000 रुपये तक की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget