एक्सप्लोरर

कहां से खरीदने पर सस्ती मिल जाएगी Hyundai Creta? यहां जान लीजिए सारी डिटेल

Hyundai Creta: हुंडई क्रेटा में तीन प्रकार के इंजन विकल्प मिलते हैं. इसमें पहला 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन है, जो नेचुरली एस्पिरेटेड है. आइए इस कार के बारे में डिटेल जानते हैं.

अगर आप हुंडई क्रेटा खरीदने की सोच रहे हैं और आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन-से शहर में यह SUV आपको कम कीमत में मिल जाएगी. भारत में इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 11.11 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन ऑन-रोड कीमत में टैक्स, RTO चार्ज और इंश्योरेंस जैसी चीजें शामिल होती हैं, जो शहर के अनुसार अलग होती हैं.

दिल्ली या नोएडा, कहां महंगी क्रेटा? 

दिल्ली में हुंडई क्रेटा के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत लगभग 12.83 लाख रुपये है. इसमें 1.18 लाख रुपये का आरटीओ चार्ज शामिल होता है. वहीं, नोएडा में यही मॉडल आपको 12.86 लाख रुपये की ऑन-रोड कीमत पर मिलेगा, यानी दिल्ली से करीब 3,000 महंगा है. हालांकि, यह डीलरशिप और इंश्योरेंस कंपनियों पर निर्भर करता है, इसलिए वास्तविक कीमत थोड़ी-बहुत बदल सकती है. तो अगर आप कीमत के आधार पर निर्णय ले रहे हैं, तो दिल्ली थोड़ा सस्ता विकल्प हो सकता है.

Hyundai Creta में मिलते हैं ये फीचर्स

Hyundai Creta सिर्फ एक कार नहीं है, बल्कि यह स्टाइल, सुविधा और एडवांस टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इसके टॉप-लेवल फीचर्स इसे अपनी कैटेगरी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनाते हैं. इस गाड़ी में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है.

हुंडई क्रेटा में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मौजूद हैं. इन सभी सुविधाओं के चलते Creta न सिर्फ ड्राइविंग को आसान बनाती है, बल्कि एक लग्जरी फील भी देती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Hyundai Creta में तीन प्रकार के इंजन विकल्प मिलते हैं. इसमें पहला 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन है, जो नैचुरली एस्पिरेटेड है और सिंपल, फ्यूल एफिशिएंट ड्राइविंग प्रदान करता है. इसके अलावा दूसरा विकल्प 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो ज्यादा पावर और स्पोर्टी एक्सपीरियंस के लिए उपयुक्त है.

तीसरा विकल्प 1.5 लीटर CRDi डीजल इंजन है, जो लंबी दूरी की यात्रा और बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है. माइलेज के मामले में Hyundai Creta 17 किलोमीटर प्रति लीटर से लेकर 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक देती है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों प्रकार के ट्रांसमिशन ऑप्शंस उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें:-

कितनी सैलरी होने पर आपके हाथ में होगी Maruti Brezza की चाबी? जानिए क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget