एक्सप्लोरर

Hyundai की इस कार के लॉन्च में होगी देरी, जानें कब तक बाजार में आने की उम्मीद

लॉन्च के बाद इसका मुकाबला, टाटा सफारी, महिंद्रा XUV700 और MG हेक्टर प्लस से जारी रहेगा. नए अपडेट के साथ कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

2024 Hyundai Alcazar: अपडेटेड क्रेटा के बाद, इस साल हुंडई का अगला बड़ा लॉन्च अल्काजार फेसलिफ्ट होने वाला है, जिसे पहले ही भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है. हालांकि पहले जानकारी मिली थी कि इसे 2024 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अब पता चला है कि लॉन्च में कुछ महीनों की देरी होगी, जिसका मतलब है कि अल्काजार फेसलिफ्ट अब सितंबर-अक्टूबर 2024 तक आने की उम्मीद है.

क्यों हो रही है देरी?

हुंडई की अल्काजार की धीमी गति से बिक्री होती है, और इसकी हर महीने औसतन लगभग 1,500 यूनिट्स की बिक्री होती है. यह क्रेटा की तुलना में बहुत कम है, जिसकी हर महीने 10,000 से अधिक यूनिट्स बिक्री होती है. हालांकि अपडेटेड मिडसाइज़ क्रेटा लॉन्च होने से पहले, हुंडई डीलर, अक्सर बहुत कम वेटिंग पीरियड के साथ क्रेटा ग्राहकों को अल्काजार बेचते थे. इसका मतलब है कि मौजूदा अल्काजार का स्टॉक काफी ज्यादा है और मौजूदा मॉडल के स्टॉक को खाली करने के लिए कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट के लॉन्च को कुछ महीनों के लिए टाल दिया है.

अल्काजार फेसलिफ्ट में क्या मिलेगा?

नई अल्काजार को नई क्रेटा की तर्ज पर अपडेट किया जाएगा. इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप के साथ-साथ नई फ्रंट ग्रिल और बंपर दिए जाने की उम्मीद है. टेलगेट को भी रैपअराउंड स्टाइल, कनेक्टेड टेल-लैंप के साथ री-डिजाइन किया जाएगा. अल्काजार में प्री-फेसलिफ्ट क्रेटा की तुलना में थोड़े अलग व्यूज हैं, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी नया मॉडल नई क्रेटा से कितना अलग होगा.

इंटीरियर में क्रेटा फेसलिफ्ट के समान अल्काजार में भी नए डैशबोर्ड को रिफ्रेश किए जाने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि इसमें नया कनेक्टेड-स्क्रीन लेआउट मिल सकता है. पहले की तरह ही अल्काजार के 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में आती रहेगी. इसमें अपडेटेड क्रेटा से ADAS सुइट को लिया जा सकता है. 

पावरट्रेन में नहीं होगा कोई बदलाव

अल्काजार में पहले से ही 160hp, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 116hp, 1.5-लीटर डीजल इंजन उपलब्ध है, और यह दोनों इंजन नए मॉडल के साथ जारी रहने की उम्मीद है, साथ ही मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स में भी कोई बदलाव नहीं होगा. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला, टाटा सफारी, महिंद्रा XUV700 और MG हेक्टर प्लस से जारी रहेगा. नए अपडेट के साथ कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget