एक्सप्लोरर

Hyundai New SUV: टाटा सफारी को टक्कर देगी हुंडई की ये 3-Row SUV, जानें कब होगी लॉन्च?

Hyundai Alcazar Facelift Launch Date: हुंडई की नई कार इस फेस्टिव सीजन में आने के लिए तैयार है. अल्काजार फेसलिफ्ट को बाजार में लाया जा रहा है. वहीं क्रेटा फेसलिफ्ट मॉडल भी इसी साल कदम रख सकता है.

Hyundai Alcazar Facelift: हुंडई अपनी एक पॉपुलर एसयूवी को अपडेट के साथ लाने की प्लानिंग कर रही है. हुंडई अल्काजार के फेसलिफ्ट मॉडल को अगले महीने 9 सितंबर को मार्केट में पेश किया जाएगा. ये 3-रो एसयूवी कई बड़े बदलाव के साथ भारतीय बाजार में आने के लिए तैयार है. इस गाड़ी की एक्सटीरियर और इंटीरियर काफी कुछ बदलने वाला है.

टाटा सफारी की राइवल की एंट्री

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट 7-सीटर सेगमेंट में टाटा सफारी को कड़ी टक्कर दे सकती है. वहीं अल्काजार फेसलिफ्ट घरेलू बाजार में एमजी हेक्टर प्लस की भी राइवल होने वाली है. हुंडई की इस एसयूवी के स्टाइल और लुक में बदलाव के अलावा कोई मैकेनिकल चेंज होने की उम्मीद कम है.

अल्काजार के फेसलिफ्ट मॉडल में क्या मिलेगा खास?

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट में ट्विक्स के डिजाइन को बदला जा सकता है, जिससे इस मॉडल को क्रेटा से कुछ अलग रखा जा सकता है. क्रेटा का भी इसी साल भारत में फेसलिफ्ट मॉडल आ सकता है. इस गाड़ी में पहले की तरह स्प्लिट हेडलैम्प रह सकती हैं. गाड़ी में लगने वाली ग्रिल और फ्रंट बंपर अलग हो सकता है. इस फेसलिफ्ट मॉडल में नए अलॉय व्हील्स लगे मिल सकते हैं.

इंटीरियर में क्या होगा बदलाव?

अल्काजार फेसलिफ्ट और क्रेटा फेसलिफ्ट में एक जैसा ही डैशबोर्ड लगा मिल सकता है, जिसमें ट्विन-स्क्रीन सेट-अप लगा होगा और इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला मैटेरियल भी काफी सॉफ्ट होगा. नई अल्काजार 6-सीटर और 7-सीटर दो सेगमेंट में मार्केट में आ सकती है.

Premium-dual-tone-cognac-brown-interiors

हुंडई की एसयूवी की पावर

हुंडई अपनी इस गाड़ी में कोई भी मैकेनिकल चेंज नहीं ला सकती है. इस गाड़ी में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन को जारी रखा जा सकता है. इस गाड़ी में लगे पेट्रोल इंजन से 160 hp की पावर मिलती है और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. इस पेट्रोल इंजन के साथ में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगा मिलता है.

वहीं इस एसयूवी में मिलने वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन से 116 hp की पावर मिलती है और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. इस इंजन के साथ में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगा मिलता है.

फेसलिफ्ट मॉडल की क्या होगी कीमत?

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट 9 सिंतबर को लॉन्च होने जा रही है. कंपनी मिड-सितंबर से इस कार को डिलीवर करना भी शुरू कर सकती है. प्री-फेसलिफ्ट अल्काजार की एक्स-शोरूम प्राइस 16.78 लाख रुपये से शुरू होकर 21.28 लाख रुपये तक जाती है. वहीं फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत इससे कुछ ज्यादा हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Most Preferred Car Colour: सड़क पर क्यों चलती हैं सबसे ज्यादा सफेद रंग की कारें? ये है वैज्ञानिक कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget