एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन कंपनी Huawei की पहली इलेक्ट्रिक कार SF5 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 1000 km तक की दे सकती है रेंज

Huawei SF5 रेंज एक्सटेंडर का यूज करके 1000 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. सिर्फ इलेक्ट्रिक पर ये कार 180 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज की कैपेबिलिटी रखती है. इसे अभी चीन में लॉन्च किया गया है.

देश और दुनिया की कई ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर अपना फोकस कर रही हैं. इसी बीच स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी हुवावे ने भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SF5 से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने शंघाई ऑटो शो में इस कार को लॉन्च किया है. चीन में इस कार की कीमत 216,800 युआनी यानी 25.20 लाख रुपये तय की गई है. कंपनी ने इस कार को Cyrus के साथ मिलकर तैयार किया है, जो कि 'SERES'ब्रांड के तहत सेल की जाएगी. फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है. उम्मीद है कि जल्द ही ये कार ग्लोबली लॉन्च की जाएगी. 

ऐसा है डिजाइन
Huawei SF5 के डिजाइन की बात करें इसकी लंबाई 4,700 mm, चौड़ाई 1,930 mm और उंचाई 1,625 mm है. ये 2,875 mm के व्हीलबेस से लैस है ,जिससे इस कार में बेहतर केबिन स्पेस होगा. इसमें स्वेप्टबैक हेडलाइट के साथ मेश ग्रिल और LED डे टाइम रनिंग लाइट्स भी दी गई हैं. इसके डिजाइन को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कार में स्लोपिंग रूफ लाइन दी गई है.

4 सेकेंड में 100 kmph की स्पीड
हुवावे ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार में 1.5 लीटर 4 सिलिंडर इंजन का यूज किया है, जो कि जनरेटर के जैसे बैटरी को पावर देता है. कंपनी ने इसकी बैटरी को दो इलेक्ट्रिक मोटर्स से जोड़ा है. इसका इंजन 820 Nm का टॉर्क और 551 PS की पावर जेनरेट करता हैं. हुवावे ने दावा किया है कि ये कार महज 4.7 सेकेंड में ही 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है.

1000 km की दे सकती है रेंज
Huawei SF5 रेंज एक्सटेंडर का यूज करके 1000 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. सिर्फ इलेक्ट्रिक पर ये कार 180 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज की कैपेबिलिटी रखती है. साथ ही इस कार का यूज एक चार्ज बैटरी के जैसे भी किया जा सकता है, जिससे टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चल सकते हैं. 

इससे होगा मुकाबला
भारत में इस कार का मुकाबला टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों से होगा. एलन मस्क की कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए दुनियाभर में जानी जाती है और कंपनी ने इस साल भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने जा रही है. ऐसे हुवावे की ये कार अगर भारत में लॉन्च होती है तो ये टेस्ला की कारों को टक्कर देगी.

ये भी पढ़ें

कार खरीदने का कर रहे है प्लान? ये हैं Maruti से लेकर Honda की 8 लाख रुपये तक की टॉप कारें

होंडा ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें क्या है इसमें खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget