एक्सप्लोरर

अपनी कार को चोरी होने से कैसे बचायें? कार को सेफ रखने के लिये ये हैं 5 सस्ते सेफ्टी डिवाइस

कई बार मार्केट में या नई जगह पर कार पार्क करने में ये टेंशन रहती है कि कार चोरी ना हो जाये या चोर कोई पार्ट ना निकाल लें. ऐसे में टेंशन लेने की जरूरत नहीं, मार्केट में कई सस्ते कार सेफ्टी डिवाइस मिल जायेंगे जिनसे आपकी कार चोरी होने से बच सकती है.

वैसे तो ज्यादातर लोग कार का इंश्योरेंस लेते हैं और उस इंश्योरेंस में थेफ्ट यानी चोरी भी कवर होती है. लेकिन फिर भी कार चोरी हो जाये तो काफी नुकसान हो जाता है. कई बार कार की कीमत का क्लेम नहीं मिलता और चोरी होने से बाकी परेशानियां जो होती है वो अलग है. ऐसे में लोग अपनी कारों में ऐसी सेफ्टी डिवाइस लगाना चाहते हैं जिससे उनकी कार चोरी ना हो पाये. खासकर वो लोग जिनकी कार घर से कहीं दूर पार्क होती है उनको हमेशा कार की सेफ्टी की टेंशन रहती है. आजकल मार्केट में काफी कम कीमत में ऐसे सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध हैं जो आपकी कार को चोरी से बचायेंगे. आपको बतातें हैं इन डिवाइस की खासियत

 1-बैटरी डिसकनेक्ट स्विच

सिर्फ 2 हजार रुपये में मिलने वाले बैटरी डिसकनेक्ट स्विच को किल स्विच भी कहते हैं. आप इसे कार में ऐसी जगह लगायें जहां ये आसानी से किसी की नजर में ना आए. किल स्विच गाड़ी की बैटरी से कनेक्ट कर दें और फिर कार पार्क करने के बाद इस स्विच को ऑन कर दें तो कार की बैटरी डिस्कनेक्ट हो जाती है. इस डिवाइस को लगाने के बाद अगर चोर कार स्टार्ट करने की कोशिश करेगा तो डिसकनेक्टेड बैटरी की वजह से कार स्टार्ट नहीं होगी.

2-जीपीएस ट्रैकर

1500 रुपये में मिलने वाला जीपीएस कार की सेफ्टी के लिये अच्छा डिवाइस है. ये डिवाइस कार चोरी होने से बचाएगा और किसी कारण अगर कार चोरी हो भी गई तो ट्रेस करने में हेल्प करेगा. जीपीएस ट्रैकर की हेल्प से कार की लाइव लोकेशन को ट्रेस कर सकते हैं. महंगे जीपीएस ट्रैकर में और भी फीचर्स होते हैं इसलिये थोड़ा रिसर्च करके या किसी ऑटो एक्सपर्ट की सलाह से ये डिवाइस खरीदें. जीपीएस ट्रैकर को भी ऐसी जगह लगायें जहां ये आसानी से ना दिखे.

3-इंजन इमोबिलाइजर

इस डिवाइस की कीमत भी बस 1500 रुपये है. हालांकि नई कारों में ये फीचर पहले से रहता है कि लेकिन कई बार पुरानी कारों में ये इंजन इमोबिलाइजर नहीं होता. इस डिवाइस की खासियत ये है कि कार में इंजन इमोबिलाइजर होने के किसी और चाबी से कार स्टार्ट नहीं होगी. कार ऑन करने के लिये ऑरिजनल चाबी चाहिये. इस डिवाइस से डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चोरी का रिस्क कम हो जाता है. कार की ओरिजनल चाबी में एक चिप लगी होती है  जो कार में लगे ईसीयू (इंजन कंट्रोल यूनिट) को सिग्नल भेजती है.  इस सिग्नल के बिना कार स्टार्ट नहीं होती.

4-व्हील लॉक

व्हील लॉक मार्केट में बस 1000 रुपये में मिल जाते हैं. कई बार अगर कार गलत जगह पार्क है तो पुलिस ये व्हील लॉक लगा देती है. या किसी सोसाइटी वगैरा में कार गलत पार्क है तो वहां की अथॉरिटी कार के व्हील लॉक कर देती है. इसी तरह के लॉक को व्हील लॉक कहते हैं. मेटल से बने ये लॉक काफी मजबूत होते हैं और  इसे तोड़ना या काटना इतना आसान नहीं होता. हालांकि ये लॉक कार बार-बार रोकने या पार्क करने में उतना सुविधाजनक नहीं. लेकिन अगर आप ज्यादा टाइम के लिये कार कहीं दूर पार्क करते हैं या वेकेशन पर जाते हैं तो इस लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

5-दूसरे सेफ्टी लॉक्स

मार्केट में कई दूसरे सेफ्टी डिवाइस भी हैं जो आपकी कार को चोरी से बचायेंगे या फिर चोरी की कोशिश करने पर अलर्ट कर देंगे. आप 600 रुपये में स्टेयरिंग व्हील लॉक खरीद सकते हैं. ये लॉक स्टेयरिंग को घूमने नहीं देता. कुछ नए स्टीयरिंग लॉक में अलार्म का फीचर भी मिलता है. करीब 700 रुपये में पेडल लॉक भी मिल जाता है जिससे एक्सीलेरेटर और ब्रेक लॉक हो जाते हैं. मार्केट में 500 रुपये में  हुड लॉक भी मिल जाता है. कई बार चोर अगर कार में अंदर नहीं घुस पाते तो वो हुड खोलकर इंजन, बैटरी या दूसरे पार्ट्स की चोरी कर लेते हैं. ऐसे में ये लॉक आपकी कार के जरूरी पार्ट्स चोरी होने से बचायेगा. 500 रुपये में ही गियर शिफ्ट लॉक भी मिल जाता है जिससे गियर लॉक हो जाते हैं और ऐसे में चोर कार को स्टार्ट तो कर लेगा लेकिन आगे नहीं बढ़ा पायेगा.गियर शिफ्ट लॉक भी काफी मजबूत होते हैं और इन्हें तोड़ना या काटना मुश्किल होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget