एक्सप्लोरर

Electric Scooter Range Tips: क्या आप भी हैं अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज से परेशान? तो फॉलो करें ये टिप्स तय कर पायेंगे लंबी दूरी

पेट्रोल से चलने वाला स्कूटर हो या फिर इलेक्ट्रिक स्कूटर, टायर प्रेशर दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. अगर टायर प्रेशर कम होगा तो इसका सीधे तौर पर असर रेंज पर पड़ेगा.

Electric Scooter Range tips and tricks: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ते पेट्रोल की कीमतों की वजह से लोगों का झुकाव इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की ओर देखने को मिल रहा है, क्योंकि इन्हें चलाने में पेट्रोल वाले स्कूटर की की तुलना में काफी कम खर्च लगता है. हालांकि नार्मल स्कूटर की अपेक्षा थोड़ा महंगे होते है. इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बाद अक्सर लोग इसकी कम रेंज से परेशान रहते हैं. अगर आप भी अपने स्कूटर की कम रेंज से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए ही है, क्योंकि हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके अपने स्कूटर की रेंज को बढ़ा सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं. 

ईको मोड में चलाएं

आपने देखा होगा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता दावा करती हैं कि उनका स्कूटर मैक्सिमम कितना रेंज देने में सक्षम है. लेकिन आप जब खरीद कर ले जाते हैं तो वो रेंज नहीं मिल पाती है. दरअसल स्कूटर्स में कई राइडिंग मोड दिए गये होते हैं. उन्ही में से एक है ईको मोड. कंपनी इसी मोड पर स्कूटर्स को टेस्ट करती है जिससे ज्यादा रेंज मिल पाती है. अगर आप भी ईको मोड में चलाते हैं तो आपका स्कूटर अच्छी रेंज देगा. ज्यादा स्पीड में चलाने से बैटरी जल्दी से डिस्चार्ज होती है, और रेंज भी कम मिलती है. तो इस बात का ध्यान रखें और स्कूटर को ईको मोड में ही चलाये.

ओवरलोडिंग से बचें

सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर की अपनी वेट लोडिंग कैपेसिटी होती है, जिसे कंपनी द्वारा तय किया गया होता है. अगर आप भी अपने स्कूटर पर ओवरलोडिंग करते हैं तो इससे बचें क्योंकि इसका सीधे प्रभाव स्कूटर की बैटरी पर पड़ता है और रेंज कम हो जाती है. कोशिश करें की कम से कम लोड पड़े, हो सके तो सिंगल ही चलाएं अच्छी रेंज मिलेगी.

रेड लाइट पर स्कूटर को करें बंद

अक्सर देखा गया है कि रेड लाइट पर लोग स्कूटर के इंजन पर ऑफ नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि थोड़ी ही देर की बात है कहां बैटरी खत्म होगी, लेकिन ऐसा नहीं है अगर आप  रेड लाइट पर कुछ सेकेण्ड या 2 मिनट के लिए रुकें तो अपने स्कूटर को ऑफ कर लें, इससे आपके स्कूटर की रेंज बढ़ जाएगी.

फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से बचें

कंपनी इलेक्ट्रिक सकूटर में नार्मल चार्जर के साथ फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन देती है जिससे बचना चाहिए. क्योंकि फास्ट चार्जर  जितनी जल्दी बैटरी को चार्ज करती उतना ही ज्यादा हीट भी कर देती है जिससे ब्लास्ट होने या आग लगने की संभावना बनी रहती है. तो इस बात का ख्याल रखें  कि बहुत जरूरी हो तभी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करें. नार्मल चार्जर से चार्ज की गयी बैटरी रेंज बढ़ा देगी.

टायर प्रेशर करवाएं चेक 

पेट्रोल से चलने वाला स्कूटर हो या फिर इलेक्ट्रिक स्कूटर, टायर प्रेशर दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. अगर टायर प्रेशर कम होगा तो इसका सीधे तौर पर असर रेंज पर पड़ेगा. इसलिए कम से कम सप्ताह में एक बार अपने स्कूटर का टायर प्रेशर जरूर चेक करवा लें, कंपनी द्वारा तय किये गये मानक के हिसाब से ही हवा डलवाएं. अगर ऐसा करते हैं तो आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें :- देखिए रिवर इंडी, ओला एस 1 प्रो, हीरो विडा वी1 प्रो, और बजाज चेतक में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर किस मामले में है बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget