एक्सप्लोरर

जब खरीदना हो एक बढ़िया हेलमेट तो इन जरूरी बातों का रखें खास ध्यान

स्टीलबर्ड हेलमेट के एमडी राजीव कपूर का कहना है कि हमेशा ISI मार्क वाला ही हेलमेट खरीदना और पहनना चाहिए. नकली हेलमेट आपको चालान से जरूर बचा सकता है, लेकिन दुर्घटना होने पर आपकी जान नहीं बचा सकता.

जब से देश में स्पोर्टी डिजाइन वाले हेलनेट्स आने लगे हैं तब से हेल्मेट्स की मांग बढ़ गई है. टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है क्योंकि यह आपके सिर को सेफ रखता है. यदि आप एक अच्छा हेलमेट खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जो आपको एक असली ISI मार्क हेलमेट चुनने में मदद करेंगे.

हमेशा ISI मार्क हेलमेट ही खरीदें

आपको सड़क किनारे कई ऐसी दुकानें मिल जाएंगी जहां पर नकली हेलमेट को असली बता कर बेचा जाता है. ये लोग 1000 रूपये के हेलमेट 500 रुपये से 700 रुपये में बेचते हैं. याद रखें कोई भी असली हेलमेट इतनी कम कीमत में नहीं आता. इसलिए आप ओरिजिनल ISI मार्क हेलमेट खरीदें जिसकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है.

साइज जरूर चेक करें

हेलमेट खरीदने से पहले उसे पहन कर देखें. बहुत ज्यादा ढीला और बहुत ज्यादा टाइट हेलमेट बिलकुल न खरीदें. इससे सफर के दौरान आपको दिक्कत आएगी. इसलिए हेलमेट की फिटिंग सही होना बेहद जरूरी है.

फुल फेस या हाफ फेस

सेफ्टी के लिहाज से तो फुल फेस हेलमेट ही सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि यह आपके पूरे फेस को कवर करता है और दुर्घटना होने पर फेस को सुरक्षित रखता है जबकि हाफ फेस हेलमेट आपके सिर को तो सेफ रखा है लेकिन फेस को नहीं, इसलिए हमेशा फुल फेस हेलमेट ही खरीदना चाहिए.

वाइजर जरूर चेक करें

किसी भी हेलमेट को लेने से पहले वाइजर जरूर चेक कर लें, वैसे बाजार में क्लियर और डार्क टाइप वाइजर उपलब्ध हैं लेकिन सेफ्टी के लिहाज से क्लियर वाइजर ही बेस्ट रहता है, यह रात में सबसे अच्छा रहता है क्योंकि इसमें क्लियर नजर आता है.

स्टीलबर्ड हेलमेट के एमडी राजीव कपूर का कहना है कि हमेशा ISI मार्क वाला ही हेलमेट खरीदना और पहनना चाहिए. असली ISI मार्क वाला हेलमेट 300 से 400 रुपये में बन ही नहीं सकता, लेकिन लोकल मार्किट में ISI मार्क वाला सब स्टैंडर्ड हेलमेट मिल रहा है. यह हेलमेट आपको चालान से जरूर बचा सकता है, लेकिन दुर्घटना होने पर आपकी जान नहीं बचा सकता. उनका कहना है कि नकली हेलमेट बेचने का मतलब नकली दवाई बेचने जैसा है. इसलिए हमेशा ओरिजिनल हेलमेट ही खरीदें और पहनें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget