एक्सप्लोरर

भयंकर जाम से बचा सकते हैं आपको ये 5 आसान तरीके, ऐसे करेंगे अप्लाई तो तुरंत दिखेगा असर

बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या सिरदर्द बन जाती है. यहां हम आपको 5 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप भयंकर से भयंकर ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं.

How to Beat Traffic Jam: बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम एक आम समस्या बन गई है, खासकर बेंगलुरु जैसे महानगरों में यह दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है. ट्रैफिक में फंसे रहना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि मानसिक तनाव भी पैदा करता है. लेकिन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. आइए आपको ऐसे 5 तरीके बताते हैं, जिनसे आप ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं और आरामदायक ड्राइव का आनंद ले सकते हैं.

सही प्लानिंग करें

अगर आप रोज़ाना एक ही रास्ते से सफर करते हैं तो आपको वहां के ट्रैफिक के बारे में पता होगा. लेकिन अगर किसी नई जगह जा रहे हैं तो पहले से ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लें. इसके लिए आप रेडियो पर ट्रैफिक अपडेट सुन सकते हैं या फिर जीपीएस और ऑनलाइन मैप्स का इस्तेमाल करके ट्रैफिक वाले रास्तों से बच सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप हमेशा वैकल्पिक रास्तों की जानकारी रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके.


भयंकर जाम से बचा सकते हैं आपको ये 5 आसान तरीके, ऐसे करेंगे अप्लाई तो तुरंत दिखेगा असर

क्लच और ब्रेक का सही इस्तेमाल

ट्रैफिक जाम में बार-बार क्लच और ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़ता है लेकिन सही तकनीक अपनाकर आप अपनी गाड़ी को नुकसान से बचा सकते हैं. कोशिश करें कि जब भी क्लच दबाएं तो उसे पूरी तरह से छोड़ें. क्लच को बीच में छोड़ने से गाड़ी के पार्ट्स को नुकसान हो सकता है. इसी तरह ब्रेक का सही इस्तेमाल आपको लंबे समय तक गाड़ी को सही हालत में रखने में मदद करेगा.

धीरे-धीरे चलाएं (क्रॉलिंग)

जब आप जाम में फंसे हों, तो जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य रखें. गाड़ी को पहले गियर में डालें और धीरे-धीरे क्लच को पूरी तरह से छोड़ें. इस प्रक्रिया को क्रॉलिंग कहते हैं, जिससे गाड़ी धीमी गति से खुद-ब-खुद चलने लगेगी. इससे बार-बार गाड़ी रोकने और फिर से चलाने की झंझट से बचा जा सकता है.

फीचर्स का सही उपयोग करें

आजकल की गाड़ियों में कई ऐसे फीचर्स आते हैं जो ट्रैफिक जाम में फंसे होने पर मददगार साबित होते हैं. जैसे इंडिकेटर, हॉर्न, रियरव्यू मिरर, पास लाइट और हैजर्ड लाइट्स का सही तरीके से इस्तेमाल आपको और दूसरों को सुरक्षित रखता है. इसके अलावा, अगर आपकी गाड़ी में हैंड्स-फ्री ऑप्शन है, तो इसका उपयोग करके आप फोन कॉल्स या मैसेजिंग कर सकते हैं, जिससे ध्यान भटकने की संभावना कम हो जाती है.

सावधान रहें और आसपास का ध्यान रखें

ट्रैफिक में फंसने पर सबसे जरूरी है कि आप अपने आसपास की गतिविधियों पर ध्यान दें. सड़क पर चल रही दूसरी गाड़ियों, पैदल यात्रियों और सिग्नल्स का ध्यान रखना आपको सुरक्षित रखता है. कोशिश करें कि फोन का इस्तेमाल कम से कम करें और गाड़ी चलाते समय पूरी तरह से सतर्क रहें.

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए प्लानिंग, सही ड्राइविंग तकनीक और गाड़ी के फीचर्स का सही इस्तेमाल करने से आप न केवल समय बचा सकते हैं, बल्कि सफर को भी सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं. इन सरल उपायों को अपनाकर आप ट्रैफिक की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

ये भी पढ़े :

पहले से कई ज्यादा प्रीमियम और मॉर्डन लुक, Maruti Suzuki पेश करने जा रही है नई डिजायर कार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soybean Car VS Steel Car: 84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Car Brake Pads: कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget