एक्सप्लोरर

रॉल्स रॉयज कार की सर्विस करवाने में जितना खर्च आता है...उतने में आप एक शानदार बाइक खरीद लें

रॉल्स रॉयज अपने कस्टमर्स को 44 हजार कलर ऑप्शन देता है. यानी आप इनमें से जो कलर चाहो चुन सकते हो और आपको गाड़ी उसी रंग की मिलेगी. ये सुविधा आपको और किसी कार में शायद ही देखने को मिले.

रॉल्स रॉयज (Rolls-Royce) का नाम सुनते ही आपके दिमाग में दुनिया की सबसे महंगी कार की तस्वीर छप जाती है. जाहिर सी बात है इस कार की कीमत ही इतनी ज्यादा है कि इसे हर कोई खरीद नहीं सकता. अभी हाल ही में दुनिया के टॉप टेन अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी ने एक रॉल्स रॉयज कलिनन खरीदी थी, जिसकी कीमत 13.14 करोड़ रुपए है. सोचिए जब ये कार इतनी ज्यादा महंगी है, तो इसकी सर्विसिंग कितनी ज्यादा महंगी होगी . आज हम आपको इस गाड़ी की खूबियों और इसकी सर्विसिंग में आने वाले खर्चे के बारे में बताएंगे.

इतनी महंगी क्यों होती है रॉल्स रॉयज

रॉल्स रॉयज के महंगे होने के पीछे जो सबसे बड़ी वजह है वो है इस गाड़ी का कस्टमाइजेशन. दरअसल, ये ब्रांड अपने कस्टमर्स को गाड़ी में कस्टमाइजेशन की सुविधा देता है. यानी आप इस गाड़ी में कलर, टायर, सीट, डैशबोर्ड या फिर कुछ भी जो चाहो अपने मन का लगवा सकते हो. यहां तक की रॉल्स रॉयज अपने कस्टमर्स को एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी बदलाव कराने की पूरी सुविधा देता है.

44 हजार कलर ऑप्शन

रॉल्स रॉयज अपने कस्टमर्स को 44 हजार कलर ऑप्शन देता है. यानी आप इनमें से जो कलर चाहो चुन सकते हो और आपको गाड़ी उसी रंग की मिलेगी. ये सुविधा आपको और किसी कार में शायद ही देखने को मिले. यहां तक की अगर आप चाहें तो आपको कंपनी पूरी कार गोल्ड में प्लेटेड भी दे सकती है. इसके साथ ही इस कार की पूरी डिटेलिंग कंपनी के एम्पलाई अपने हाथों से करते हैं.

कितना है इस गाड़ी का सर्विसिंग चार्ज

जब ये कार इतनी महंगी है तो जाहिर सी बात है इसकी सर्विसिंग चार्ज भी कम नहीं होगी. सबसे पहली बात की इस गाड़ी की सर्विसिंग आप हर शहर में नहीं करा सकते. अगर आप भारत में रहते हैं, तो यहां आपको इसकी सर्विसिंग के लिए किसी बड़े शहर में ही जाना होगा. अगर इस गाड़ी की सर्विसिंग चार्ज की बात करें तो कार ब्लॉग इंडिया नाम के एक वेबसाइट के मुताबिक इस कार की सर्विसिंग के लिए एक बार में करीब 80 हजार रुपए करने होते हैं. इतने पैसे में तो आज के टाइम में एक बाइक आ जाए.

ये भी पढ़ें: 50 साल पहले सिर्फ इतने रुपये में आ जाती थी एंबेसेडर, फिएट! आज उससे ज्यादा की आती है साइकिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?
Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Explained: क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख
क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget