एक्सप्लोरर

Ambassador Car: 50 साल पहले सिर्फ इतने रुपये में आ जाती थी एंबेसेडर, फिएट! आज उससे ज्यादा की आती है साइकिल

आनंद ने तस्वीर को साझा करते हुए ट्विटर पर कहा कि इसने मुझे पुरानी यादों में डुबो दिया है. तब मैं जेजे कॉलेज में बस से जाया करता था. मेरी मां मुझे कभी-कभार अपनी नीली फिएट कार चलाने को दे देती थीं.

Ambassador Car 1972 Price: एक समय एंबेसडर कार का जादू ऐसा था कि पूरे देश में हर कोई इसे खरीदना चाहता था या इसकी सवारी करना चाहता है. लोग इसे स्टेटस सिंबल के तौर पर देखते थे. खासकर राजनीति और फिल्म जगत के लोग इसे खूब इस्तेमाल करते थे. यह कार 70 और 80 के दशक के ढेर सारे फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं. हिंदुस्तान मोटर्स इस कार को साल 1957 में भारत में लाई थी. 1980 के दशक तक लोग इस कार को खूब पसंद करते थे, फिर मारुति सुजुकी ने भारत में इंट्री की जिसके बाद से एंबेसेडर की बिक्री में गिरावट आने लगी और आखिरकार कंपनी को साल 2014 में इसका उत्पादन बंद करना पड़ा. लेकिन यह कार अभी भी कभी कभार सड़कों पर देखने को मिल जाती है और इसे देखकर लोग पुराने दिनों की यादों में खो जाते हैं.  

कितनी थी इस कार की कीमत?

इस समय सोशल मीडिया एक एंबेसेडर कार की कीमत बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जो कि एक 1972 मॉडल कार है. इस तस्वीर को महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है. इस तस्वीर में 50 साल पहले 25 जनवरी, 1972 की एक खबर दिखाई दे रही है, जिसमें "कारों की कीमत बढ़ी" नाम से एक खबर का शीर्षक दिखाया गया है. पूरी खबर पढ़ने पर मालूम होता है कि 1972 में एंबेसेडर कार की कीमत में 127 रुपये का इजाफा हुआ था. जिसके बाद इस कार की नई कीमत ₹16,946 हो गई थी. इसके अलावा फिएट कार में 259 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद इसकी क़ीमत 15,946 रुपये हो गई थी. इस खबर को पढ़कर स्वयं आनंद महिंद्रा भी हैरान थे. 

आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?

Anand Mahindra ने तस्वीर को साझा करते हुए ट्विटर पर कहा कि इसने मुझे पुरानी यादों में डुबो दिया है. तब मैं जेजे कॉलेज में बस से जाया करता था. मेरी मां मुझे कभी-कभार अपनी नीली फिएट कार चलाने को दे देती थीं. हालांकि मुझे तब नहीं पता था कि इस कार कि कीमत इतनी थी.

लोग कह रहे महंगी है 

आनंद महिंद्रा के पोस्ट पर एक यूजर ने कॉमेंट किया कि उनके पिता ने 18000 रुपये की ऑन रोड कीमत पर 1972 में एक एंबेसडर कार को खरीदा था. वहीं कई यूजर्स ने इस गाड़ी की कीमत को अधिक बताया. एक अन्य यूजर ने कहा कि अब तो 15 हजार रुपये में सिर्फ गाड़ी के दो टायर ही मिलते हैं. यदि उस जमाने में 15000 रुपये का सोना खरीदा होता तो उसकी कीमत से आज एक एक कार खरीदी जा सकती थी.

यह भी पढ़ें :- ग्राहक को फॉक्सवैगन लौटाएगी 60 लाख रुपये, इस वजह से कोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget