एक्सप्लोरर

Honda Upcoming SUV: होंडा की आने वाली एसयूवी की और अधिक जानकारियां आईं सामने, क्रेटा से होगा मुकाबला

नई होंडा एसयूवी एक 1.5-लीटर, नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिल सकता है. यही पावरट्रेन फिलहाल में सिटी सेडान में भी मिलता है.

New Honda SUV: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर अप्रैल 2023 तक भारतीय बाजार में अपनी जैज, चौथी पीढ़ी की सिटी, डब्ल्यूआर-वी और डीजल अमेज की बिक्री बंद कर देगी. हालांकि कंपनी पांचवीं पीढ़ी की सिटी और अमेज पेट्रोल की बिक्री करती रहेगी. लेकिन साथ ही साथ कंपनी 2023 में भारत में एक नई मिडसाइज SUV के साथ अपने प्रोडक्ट लाइन-अप में विस्तार करना चाहती है. एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अपनी इस मिडसाइज SUV को 2023 के मध्य में पेश कर सकती है. यह कार देश में हुंडई क्रेटा और मारूति ग्रैंड विटारा जैसी कारों से टक्कर लेगी. यह कार 2023 में दिवाली के समय लॉन्च हो सकती है. 

लुक

नई होंडा एसयूवी कंपनी की मौजूदा अमेज वाले प्लेटफॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर आधारित होगी. इसका आकार और लुक न्यू जेन डब्ल्यूआरवी और थ्री रो बीआर-वी जैसी कारों के ग्लोबल वैरिएंट से मिलता जुलता हो सकता है. इस नई एसयूवी में बड़ा हेक्सागोनल ग्रिल और रैपअराउंड एलईडी हेडलैंप विद डीआरएल और एक लॉन्ग नोज साइज डिजाइन देखने को मिल सकता है. 

फीचर्स

अपकमिंग Honda मिडसाइज SUV में के इंटीरियर में एक नया इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर देखने को मिल सकता है, जो नई Accord और CR-V के ग्लोबल मॉडल्स में मिलता है. साथ ही इसमें 10.2 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ADAS सिस्टम मिलने की संभावना है.

इंजन

नई होंडा एसयूवी एक 1.5-लीटर, नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिल सकता है. यही पावरट्रेन फिलहाल में सिटी सेडान में भी मिलता है. यह इंजन 121 bhp की पॉवर और 145 Nm का टार्क प्रोड्यूस कर सकता है. वहीं, मजबूत हाइब्रिड मॉडल में एटकिंसन साइकिल 1.5L, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिल सकते हैं. यह कंबाइंड रूप से 109 bhp की पॉवर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है.

हुंडई क्रेटा से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला जल्द आने वाली अपडेटेड हुंडई क्रेटा से होगा. जिसमें 1.5 L पेट्रोल, 1.4L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा. इस कार में ढेर सारे फीचर्स के साथ ADAS सिस्टम भी मिल सकता है.

यह भी पढ़ें :- मारूति सुजुकी ने पेश किया S Presso का Xtra लिमिटेड एडिशन, जानिए क्या क्या हुए हैं बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget