एक्सप्लोरर

Maruti S-Presso: मारूति सुजुकी ने पेश किया S Presso का Xtra लिमिटेड एडिशन, जानिए क्या क्या हुए हैं बदलाव

एस प्रेसो 'एक्स्ट्रा' लिमिटेड एडिशन के लिए कंपनी ने अभी कीमतों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन इसके रेगुलर मॉडल के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये है. 

S-Presso Limited Edition: साल 2022 के खत्म होते होते कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट की अपनी कार एस-प्रेसो का एक लिमिटेड एडिशन मॉडल पेश किया है. एस-प्रेसो का 'एक्स्ट्रा' नामक लिमिटेड एडिशन इसके रेगुलर मॉडल के मुकाबले कई अधिक खूबियों और कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आया है. कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इस कार का एक टीजर जारी किया है, जिसमें दिख रहे तस्वीरों के आधार पर यह पता चलता है कि इस लिमिटेड एडिशन एस-प्रेसो के कॉस्मेटिक अपग्रेड में सिल्वर फिनिश में एक नई फ्रंट स्किड प्लेट, सिल्वर फिनिश इंसर्ट के साथ प्लास्टिक डोर क्लैडिंग और व्हील आर्च के लिए प्लास्टिक क्लैडिंग जैसे बदलाव किए गए हैं. 

इंटिरियर में भी हुआ है बदलाव

लिमिटेड एडिशन एस-प्रेसो एक्स्ट्रा के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें अंदर डोर पैनल और डैशबोर्ड पर एक स्पेशल सीट अपहोल्स्ट्री और नए फ्लोर मैट के साथ रेड इंसर्ट दिए गए हैं. कंपनी ने सिर्फ इस 'एक्स्ट्रा' लिमिटेड एडिशन की आधिकारिक ही घोषणा की है, इसकी कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.  

इंजन

एस-प्रेसो कंपनी की कुछ कम बिकने वाली कारों में से एक है. इसके एक्स्ट्रा लिमिटेड एडिशन में रेगुलर मॉडल की तरह ही एक 1-लीटर डुअल-जेट, डुअल-वीवीटी, के-सीरीज़ इंजन मिलने की उम्मीद है. यह इंजन 64 hp की पॉवर और 85 Nm का टार्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. इसमें मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. लेकिन, अभी कुछ दिनों पहले ही ग्लोबल-एनकैप क्रैश टेस्ट के अनुसार इस कार की केवल 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग ही प्राप्त हुई है. 

कितनी होगी कीमत?

एस प्रेसो 'एक्स्ट्रा' लिमिटेड एडिशन के लिए कंपनी ने अभी कीमतों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन इसके रेगुलर मॉडल के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये है, इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि लिमिटेड एडिशन की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है. 

रेनो ट्राइबर से होता है मुकाबला

Renault Triber में एक 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 bhp की पॉवर और 96 Nm का टार्क जनरेट करता है. इस कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी यूनिट का विकल्प मिलता है. इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.75 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो करें ये काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget