एक्सप्लोरर

Honda Two-wheelers: होंडा के इन स्कूटर और मोटरसाइकिल का छाया क्रेज, जून में हुई बंपर सेल

Honda Two-wheelers Sales Report June 2024: होंडा की साल 2024 के जून महीने की सेल्स रिपोर्ट सामने आई है. होंडा के मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री ने जून 2023 की तुलना में 60 फीसदी की बढ़त हासिल की है.

Honda Two-wheelers Sales Report: भारत में बन रहे टू-व्हीलर्स का क्रेज देश ही नहीं, बल्कि विदेशो में भी छाया है. होंडा के दो पहिया वाहनों की जून में खूब बिक्री हुई है. होंडा के मोटरसाइकिल और स्कूटर की जून महीने की सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें 60 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है.

होंडा की जून में हुई बंपर सेल

होंडा ने जून 2024 में 5,18,799 यूनिट्स की सेल की है, जो कि जून 2023 के मुकाबले 60 फीसदी अधिक है. इसमें से होंडा ने 4,82,597 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की है. घरेलू बिक्री में जून 2023 की तुलना में होंडा को 59 फीसदी की मजबूत बढ़त हासिल हुई है. वहीं दो पहिया वाहन कंपनी ने जून में 36,202 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है, जो कि जून 2023 के मुकाबले 70 फीसदी अधिक है.

नया सेल्स और सर्विस आउटलेट खोला

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने जून 2024 में मेघालय के शिलोंग में नया सेल्स और सर्विस आउटलेट खोला है. कंपनी की मेघालय में मेडन डीलरशिप उत्तर-पूर्वी भारत की 25 वीं ऑथराइज्ड मेन डीलरशिप है और पूर्वी क्षेत्र की 174 वीं डीलरशिप है.

पर्यावरण के महीने को मनाने के लिए, HMSI ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में एक लाख पौधे लगाए हैं. इसके साथ ही होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुरुग्राम के होंडा सामाजिक विकास केंद्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया गया, जिसे स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया. होंडा के इस इवेंट में आस-पास के 20 से ज्यादा गांवों से 300 से ज्यादा लोग आए.

होंडा कर रही नए मॉडल्स की लॉन्चिंग की तैयारी

होंडा आने वाले समय में भारतीय बाजार में 300cc बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने हाल ही में बिग रॉक डर्ट पार्क में एक इवेंट किया. होंडा ने इस एडवेंचर पार्क में कुछ एक्सपीरियंस्ड ऑफ-रोड राइडर्स को बुलाया था, जिनसे नई मोटरसाइकिल की टेस्टिंग कराई गई और उन पर फीडबैक भी लिया गया. इस इवेंट में कंपनी ने CRF 300L, सहारा 300 और CRF 300 रैली को शामिल किया.

ये भी पढ़ें

Porsche Taycan Facelift Price: पोर्शे टायकन में आया बड़ा अपडेट, लग्जरी फीचर्स के साथ कीमत 2.5 करोड़ के पार

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MG Hector खरीदने का अच्छा मौका, कंपनी अभी दे रही बेहतरीन ऑफर्स
MG Hector खरीदने का अच्छा मौका, कंपनी अभी दे रही बेहतरीन ऑफर्स
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget