एक्सप्लोरर

Porsche Taycan Facelift Price: पोर्शे टायकन में आया बड़ा अपडेट, लग्जरी फीचर्स के साथ कीमत 2.5 करोड़ के पार

Porsche Taycan Facelift Launched in India: पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में दस्तक दे चुकी है. ये कार 4S और टर्बो दो वेरिएंट के साथ मार्केट में आ गई है. कंपनी ने इन कारों की पावर को बढ़ाया है.

Porsche Taycan Facelift: पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट को ग्लोबल मार्केट में फरवरी, 2024 में पेश किया गया था. पोर्शे ने अपनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की कीमतों में भी अपडेट किया है. पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट के दो वेरिएंट्स को बाजार में आए हैं. इस टायकन फेसलिफ्ट के 4S और टर्बो इन दोनों मॉडल्स को बाजार में उतारा गया है. साथ ही पोर्शे ने अपनी कारों की कीमत में भी बदलाव किया है.

पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट का एक्सटीरियर

पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है. इस कार के फ्रंट में HD- मैट्रिक्स डिजाइन की नई एलईडी हेडलैम्प्स लगाई गई हैं. इस कार के बंपर को भी री-डिजाइन किया गया है. साथ ही एयर वेंट्स को भी रिवाइस किया गया है. कार के पीछे के हिस्से में भी नई टेल लैम्प्स और बंपर लगाया गया है. इसके दोनों मॉडल में ही एरो-ऑप्टीमाइज्ड व्हील्स लगे हैं. 4S मॉडल में 19-इंच के व्हील्स, तो वहीं टर्बो मॉडल में 20-इंच के व्हील्स को लगाया गया है.


Porsche Taycan Facelift Price: पोर्शे टायकन में आया बड़ा अपडेट, लग्जरी फीचर्स के साथ कीमत 2.5 करोड़ के पार

टायकन फेसलिफ्ट का इंटीरियर

पोर्श टायकन फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी कुछ खास बदलाव किए गए हैं. इसके ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट यूनिट में सॉफ्टवेयर अपडेट आया है. इसके साथ ही पोर्शे ने दो नए लेदर-फ्री इंटीरियर अपहोलस्ट्रे के ऑप्शन को भी दिया है. इस कार में लगी फ्रंट सीटर को 14 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है.

टायकन फेसलिफ्ट में 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबीएंट लाइटिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर पार्किंग कैमरा का फीचर भी दिया गया है. इसके टर्बो वेरिएंट में अलग से हेड-अप डिस्प्ले, Bose साउंड सिस्टम और एक लेदर इंटीरियर पैकेज को भी दिया गया है.

पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट का पावरट्रेन

पोर्शे ने इस लाइन-अप के दोनों मॉडल्स को और भी ज्यादा पावरफुल और फास्ट बनाया है. इस कार में सबसे बड़ा अपडेट पीछे लगी axle मोटर में किया गया है, जिससे पिछले मॉडल्स से भी ज्यादा 109 HP की पावर मिलती है. सभी मोटर्स को हल्का रखा गया है और इसके इंटरनल्स को रिवाइस किया गया है, जिससे बेहतर एफिशियंसी और ज्यादा पावर मिले.

पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट की कीमत

पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट दो वेरिएंट्स के साथ मार्केट में आई है. इसके 4S वेरिएंट की कीमत 1.89 करोड़ रुपये है और टर्बो वेरिएंट की कीमत 2.53 करोड़ रुपये रखी गई है. पोर्शे RWD टायकन, टर्बो S और टर्बो GT की कीमत में भी बदलाव करने वाली है. लेकिन अभी कंपनी ने इन मॉडल्स की नई कीमतें जारी नहीं की हैं.

ये भी पढ़ें

Bajaj-Triumph Motorcycle: बजाज- ट्रायम्फ की इस बाइक पर मिल रहा ताबड़तोड़ डिस्काउंट, 50 हजार यूनिट्स की हुई सेल

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget