एक्सप्लोरर

Honda Shine 100: जानिए होंडा शाइन 100 के बारे में 5 खास बातें, आपके लिए हो सकती है बेहतर विकल्प 

इस बाइक का मुकाबला हीरो एचएफ 100, हीरो स्प्लेंडर+ और बजाज प्लेटिना 100 जैसी बाइक से होता है. हीरो एचएफ 100 में बाजार में 1 वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शंस में मौजूद है.

Honda Shine 100 Specifications: होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई शाइन 100 कम्यूटर मोटरसाइकिल को लॉन्च करके सबसे पॉपुलर 100cc कम्यूटर सेगमेंट में एंट्री की है. आज हम आपको इस नई बाइक के बारे में पूरी डिटेल बताने वाले हैं.

मिला है बिल्कुल नया इंजन

होंडा शाइन 100 की सबसे आकर्षक बात उसका एक नया फ्यूल-इंजेक्टेड 99.7cc इंजन है, जो 7.61hp की पॉवर 8.05Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. यह बाइक 100cc सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने वाली है. हालांकि शाइन की पावर हीरो मोटरसाइकिल से 0.5hp कम है. यह इंजन OBD-2 अनुरूप और E20 फ्यूल को भी सपोर्ट करता है. यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है.

होंडा शाइन 100 का चेसिस

शाइन 100 में एक नया डायमंड-टाइप फ्रेम दिया गया है जिसे खासतौर से इस बाइक के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें एक टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है. इसके दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसका वजन 100 किलोग्राम से कम है और सीट की ऊंचाई 786 mm है. साथ ही इसमें 168 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है. 

कैसे हैं फीचर्स?

एक इंट्री लेवल की बाइक होने के कारण इसमें बहुत अधिक फीचर्स नहीं मिलते हैं. इसमें एक सिंपल हैलोजन हेडलाइट के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसमें कोई भी डिस्क ब्रेक नहीं है. हालांकि इसमें कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम, फ्यूल-इंजेक्शन और ऑटो-चोक सिस्टम दिया गया है. 

बुकिंग और डिलीवरी

कंपनी ने अपनी नई होंडा शाइन 100 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. होंडा इस बाइक का प्रोडक्शन अगले महीने से शुरू करेगी, जबकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मई में मिलनी शुरू हो जाएगी. 

कितनी है कीमत?  

होंडा ने अपनी नई शाइन 100 को 64,900 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इस प्राइस प्वाइंट के साथ यह 100cc कम्यूटर सेगमेंट में एक बेहतरीन पैकेज है. 

किससे होता है मुकाबला?

इस बाइक का मुकाबला हीरो एचएफ 100, हीरो स्प्लेंडर+ और बजाज प्लेटिना 100 जैसी बाइक से होता है. हीरो एचएफ 100 में बाजार में 1 वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शंस में मौजूद है. इसमें एक 97.2 सीसी का बीएस 6 इंजन मिलता है.

यह भी पढ़ें :- ड्यूल चैनल ABS के साथ बाजार में मौजूद हैं ये बाइक, मिलती है जबरदस्त सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget