एक्सप्लोरर

Honda ने भारत में लॉन्च की ये 2 नई बाइक, कीमत 8.60 लाख रुपये से शुरू, जानें कितना है माइलेज?

Honda Bikes Launching: होंडा ने अपनी दो नई स्ट्रीट नेकेड बाइक्स CB750 हॉर्नेट और CB1000 हॉर्नेट SP को लॉन्च कर दिया है. ये दोनों बाइक्स एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस हैं,

Honda New Bikes Launched: होंडा इंडिया ने भारतीय बाजार में दो शानदार स्ट्रीट नेकेड मोटरसाइकिल-CB750 हॉर्नेट और CB1000 हॉर्नेट SP को लॉन्च किया है. अगर आप 2025 में कोई हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो होंडा की ये नई बाइक्स आपके लिए बेहतर हो सकती है. ये दोनों बाइक्स एडवांस फीचर्स, दमदार इंजन और स्पोर्टी लुक्स के साथ आई हैं. 

होंडा CB750 हॉर्नेट की एक्स-शोरूम कीमत 8.60 लाख रुपये रखी गई है. वहीं CB1000 हॉर्नेट SP की कीमत 12.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. कंपनी ने इन दोनों बाइक्स की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है और डिलीवरी जून 2025 तक की जाएगी. बाइक खरीदने के लिए ग्राहक Honda BigWing और BigWing Topline डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं. CB750 हॉर्नेट दोनों डीलरशिप पर उपलब्ध होगी जबकि CB1000 हॉर्नेट SP सिर्फ BigWing Topline पर ही बेची जाएगी.

कलर ऑप्शन और डीलरशिप 

होंडा CB750 हॉर्नेट को दो रंगों में पहला मैट पर्ल ग्लेयर व्हाइट और दूसरा मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक कलर बाजार में उतारा गया है. वहीं दूसरी ओर, CB1000 हॉर्नेट SP केवल एक ही रंग में उपलब्ध होगी जो मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक है . इस रंग की खास बात यह है कि इसमें यूनिक गोल्ड एक्सेंट दिए गए हैं, जो बाइक को एक प्रीमियम और अट्रैक्टिव लुक देता है.

होंडा CB750 हॉर्नेट को ग्राहक Honda BigWing और BigWing Topline डीलरशिप से खरीद सकते हैं, जबकि CB1000 हॉर्नेट SP केवल BigWing Topline डीलरशिप पर ही उपलब्ध होगी.

एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स से है लैस

दोनों बाइक्स में एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं जो इन्हें खास बनाते हैं. दोनों में ही 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और नेविगेशन जैसी सुविधाएं देता है. यह सभी सुविधाएं Honda RoadSync ऐप की मदद से संचालित होती हैं.

Honda CB750 हॉर्नेट में Showa SFF-BP टेक्नोलॉजी वाले फ्रंट फोर्क्स, रियर में मोनो-शॉक, प्रो-लिंक स्विंगआर्म और ब्रेकिंग के लिए सामने 296mm डुअल डिस्क ब्रेक, और पीछे 240mm सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है. वहीं CB1000 हॉर्नेट SP में Showa SFF-BP फ्रंट फोर्क्स के साथ-साथ Ohlins TTX36 रियर सस्पेंशन और ब्रेम्बो रेडियल कैलिपर्स लगे हुए हैं. इसके अलावा इसमें सामने 310mm के डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

Honda CB750 Hornet में 755cc का इनलाइन ट्विन-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 90.5 bhp की पावर और 75Nm का टॉर्क पैदा करता है. दूसरी ओर, Honda CB1000 Hornet SP में एक और भी ज्यादा दमदार 999cc का इनलाइन 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 155 bhp की पावर और 107Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

दोनों बाइक्स के इंजन काफी रिफाइंड और ताकतवर हैं जो शहर की ट्रैफिक से लेकर हाईवे पर तेज रफ्तार राइडिंग तक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. खास तौर पर CB1000 हॉर्नेट SP अपने दमदार इंजन और एडवांस सस्पेंशन सिस्टम के कारण एक रेसिंग बाइक का अनुभव देती है.

ये भी पढ़ें:-

21 KM माइलेज, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS सेफ्टी वाली ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती कारें, जानें कितनी हैं सेफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget